रिलायंस जियो ने युवाओं और गेमिंग प्रेमियों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, कंपनी का नया Youth and Gaming Plan उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो दिनभर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि कई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिए जा रहे हैं, 459 रुपये की कीमत वाला यह प्लान डेटा, एंटरटेनमेंट और एआई सुविधाओं का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है, इसमें Snapchat+, FanCode, JioHotstar और Google Gemini Pro जैसी प्रीमियम सर्विस शामिल हैं, अगर आप एक ऐसा रिचार्ज चाहते हैं, जिसमें इंटरनेट, गेमिंग और एंटरटेनमेंट सब कुछ मिले, तो जियो का यह नया प्लान आपके लिए खास साबित हो सकता है।
जियो के Youth and Gaming Plan की कीमत 459 रुपये रखी गई है, और इसकी वैधता 28 दिनों की है, इस प्लान में यूजर्स को रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, इसके अलावा 5GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जाता है, कुल मिलाकर यूजर को 61GB डेटा का लाभ मिलता है, दैनिक लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी शामिल हैं, जियो ट्रू 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलेगा।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हैं, जियो यूजर्स को JioGames Mobile, JioTV के जरिए FanCode और Snapchat+ का एक्सेस मिलेगा, इसके अलावा तीन महीने का मोबाइल सब्सक्रिप्शन JioHotstar का भी दिया जा रहा है, कंपनी ने 50GB JioAICloud स्टोरेज भी इस प्लान में शामिल किया है, यानी एक ही रिचार्ज में गेमिंग, लाइव स्पोर्ट्स, सोशल मीडिया और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं, यह प्लान खासतौर पर युवाओं और भारी डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।
Jio इस प्लान के साथ 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का एक्सेस भी दे रहा है, जिसकी कुल कीमत 35,100 रुपये बताई जा रही है, इसके साथ 5TB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, हालांकि इन लाभों का लगातार इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पात्र जियो प्लान पर सक्रिय रहना होगा, सभी सर्विस में लॉगिन के लिए जियो नंबर का उपयोग करना जरूरी है, इसके अलावा विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए जियो वाई-फाई कॉलिंग के जरिए बिना इंटरनेशनल रोमिंग पैक के फ्री इनकमिंग एसएमएस भी दे रहा है, जिससे ओटीपी और बैंकिंग अलर्ट आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
रिलायंस जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 949 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ ले सकते हैं। यही नहीं, यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है, यानी यूजर्स को कुल 196GB डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।
जियो अपने इस प्लान में फ्री OTT भी ऑफर कर रहा है। यह प्लान JioHotstar के तीन महीने के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यूजर्स को इसमें इसके अलावा Jio TV और Jio AI Cloud का भी एक्सेस मिलेगा। अगर आपके पास 5G फोन है, तो आपको फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, यूजर्स को कंपनी 18 महीने तक Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। इसमें यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज ऑफर किया जाता है।
Jio अपने यूजर्स को 149 रुपये में क्रिकेट डेटा पैक ऑफर कर रही है। कंपनी का यह प्लान 10GB डेटा के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसमें यूजर्स को फ्री कॉलिंग और SMS का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि इस पैक में यूजर्स को तीन महीने के लिए Jio HotStar का एक्सेस मिलता है। यह एक डेटा ऐड-ऑन पैक है, जिसे यूजर्स पहले से चल रहे किसी प्लान के साथ क्लब कर सकते हैं।