Jeep ने मेरिडियन ट्रैक एडिशन लॉन्च किया

33
17 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

जीप ने अपनी Meridian SUV का एक नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है, जिसका नाम Track Edition है, इसकी शुरुआती कीमत ₹35.95 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, इसका 4×4 वर्जन ₹37.82 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलेगा, दोनों वेरिएंट के साथ ₹9,200 का AXS पैक अलग से लेना होगा, यह नया एडिशन Meridian Overland वेरिएंट पर बेस्ड है, इसमें लुक और केबिन में कुछ बदलाव किए गए हैं, लेकिन इंजन और मैकेनिकल पार्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सबसे बड़ा बदलाव सेकेंड रो में किया गया है, अब दूसरी पंक्ति की सीट 140 mm तक आगे-पीछे खिसकाई जा सकती है, इससे तीसरी पंक्ति में बैठने वालों को अंदर-बाहर आने में आसानी होगी और पैरों के लिए जगह को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है, कंपनी का कहना है, कि यह बदलाव ग्राहकों की मांग के अनुसार किया गया है।

नया डिजाइन

बाहर से देखने पर Track Edition में कुछ अलग स्टाइलिंग दी गई है, इसमें ग्रिल और कुछ बाहरी हिस्सों पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है, 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलते हैं, डार्क एस्प्रेसो ग्रिल के साथ न्यूट्रल ग्रे एक्सेंट दिए गए हैं, साथ ही Track Edition की बैजिंग और बोनट पर डिकल भी लगाया गया है, ये सभी बदलाव केवल लुक के लिए हैं।

अंदर भी बदलाव

अंदर की तरफ SUV में ड्यूल-टोन टुपेलो अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें सुएड इंसर्ट और क्विल्टेड डिजाइन है, केबिन में डार्क एस्प्रेसो और पियानो ब्लैक फिनिश भी जोड़ी गई है, कुछ जगहों और फ्लोर मैट पर Track Edition की ब्रांडिंग भी दिखाई देती है।

फीचर्स

फीचर्स Overland वेरिएंट जैसे ही हैं, इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट है, साथ ही 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, आगे की वेंटिलेटेड और पावर सीटें, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और Level 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

पावरफुल इंजन

इंजन की बात करें तो इसमें वही 2.0-लीटर MultiJet II डीजल इंजन मिलता है, जो 170 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है, इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, और यह 2WD और 4WD दोनों विकल्प में उपलब्ध है, भारत में इस SUV का मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster और Skoda Kodiaq जैसी कारों से होता है।

कीमत और उपलब्धता

सबसे पहले कीमत की बात करें तो Jeep Meridian Track Edition की कीमत 35.95 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि इसका 4x4 वेरियंट 37.82 लाख (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है। यह SUV Overland ट्रिम पर आधारित है, और देश भर के Jeep डीलरशिप पर बुक की जा सकती है।

किन ग्राहकों को लुभाएगा मॉडल

Jeep Meridian Track Edition उन खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प है, जो एक प्रीमियम, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं, लेकिन मौजूदा Overland मॉडल से कुछ अधिक अलग और विशिष्ट अनुभव भी चाहते हैं। इसका लिमिटेड एडिशन नेचर इसे कलेक्टर और SUV प्रेमियों के लिए और भी खास बनाता है।

Podcast

TWN Special