आईटीबीपी की महिला जवानों ने इतने फीट की ऊंचाई पर निकाली तिरंगा यात्रा

1871
12 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

देश 75वें स्वतंत्रता दिवस Country 75th Independence Day के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव Azadi Ka Amrit Mahotsav मना रहा है। इसके साथ में हर घर तिरंगा Har Ghar Tiranga कैंपेन भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस Indian Tibet Border Police की महिला जवानों Women Jawans ने उत्तराखंड Uttarakhand में 17,000 फीट की ऊंचाई पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू करके स्वतंत्रता दिवस की भावना को प्रकट करते हुए देश में हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया है।

इसके बाद आइटीबीपी की महिला गश्ती दल ने मंगलवार को 17000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा यात्रा Tiranga Yatra निकाली। इनका उद्देश्य देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। आपको बता दें कि इससे पहले आइटीबीपी के पुरुष गश्ती दल Male Patrols of ITBP ने सोमवार को 13000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा यात्रा निकाली थी।

गौरतलब है कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर डाक विभाग ने तिरंगे झंडे की विकास यात्रा Vikas Yatra of Flag डाक टिकट Post Stamp पर दिखायी है। इस स्मारक डाक टिकट की कीमत 75 रुपये रखी गयी है। इस टिकट पर तिरंगा अपनाने लेकर अब तक जितने भी बदलाव हुए हैं, उनको दर्शाया गया है। 1905 से लेकर तिरंगा अपनाने तक छह बार बदलाव हुए हैं। इस डाक टिकट पर छह तस्वीरें छापी गयी हैं। वहीं, न्यूयॉर्क में उस्ताद अमजद अली खान आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रस्तुति देंगे।

Podcast

TWN In-Focus