अगस्त 2022 में ISRO की चंद्रयान-3 लांच करने की तैयारी

816
04 Feb 2022
6 min read

News Synopsis

एक बार फिर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन Indian Space Research Organisation (ISRO) अपने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर तैयारी कर रहा है। इसी साल अगस्त में चंद्रयान-3 Chandryaan-3 को लांच करने की तैयारी है। यह जानकारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Science and Technology Minister जितेंद्र सिंह Jitendra Singh ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा, "चंद्रयान -2 Chandrayaan-2 से मिली सीख और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों Suggestions के आधार पर चंद्रयान-3 की लॉन्च प्रगति पर है। कई संबंधित हार्डवेयर Hardware और उनके स्पेशल टेस्ट Special Test सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इसरो अगस्त 2022 में लॉन्चिंग के लिए तैयार है।" जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष विभाग Department of Space ने इस साल 2022 में कुल 19 मिशन को लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसमें 8 लॉन्च व्हीकल मिशन Vehicle Mission, 7 अंतरिक्ष यान मिशन pacecraft Mission और 4 टेक्नोलॉजी प्रदर्शन वाले मिशन Mission with Technology Demonstration शामिल हैं।

Podcast

TWN In-Focus