International Peace Day : क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, जानें इतिहास

518
21 Sep 2022
min read

News Synopsis

आज के दिन हर साल 21 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस  world peace day मनाया जाता है। दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को बढ़ावा Promoting the Ideals of Peace देने के लिए संयुक्त राष्ट्र United Nations ने वर्ष 1981 से इस दिवस को शुरु किया था। इसके बाद पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस International Day of Peace को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया। दो दशक बाद 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा United Nations General Assembly ने एक राय से इस दिन को अंहिसा और युद्धविराम nonviolence and ceasefire का दिन घोषित किया।

इसके बाद अभी तक हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। जबकि, पहली बार इस दिवस को 1982 में कई राष्ट्रों nations, राजनीतिक समूहों political groups, सैन्य समूहों military groups और लोगों द्वारा मनाया गया था। 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव UN Secretary General ने इसे शांति शिक्षा के लिए समर्पित किया। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) में संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी बजाकर की जाती है।

यह घंटी अफ्रीका को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है जिसे जापान Japan के युनाइटेड नेशनल एसोसिएशन United National Association ने उपहार में दिया था। ये घंटी युद्ध में मानव की कीमत की याद दिलाती है। इसके साइड में लिखा है विश्व में शांति हमेशा बनी रहे। संयुक्त राष्ट्र ने हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाए जाने के लिए थीम जारी की है। इस साल की थीम है -  “End racism. Build peace” । यानी जातिवाद को खत्म करें, शांति को प्रोत्साहित करें।

Podcast

TWN In-Focus