अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस आज, जानिए मलाला युसुफजई के बारे में 

742
12 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

पूरे विश्व में हर साल 12 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस’ International Malala Day मनाया जाता है। दरअसल यह दिन 12 जुलाई को युवा सोशल कार्यकत्री मलाला यूसुफजई Malala Yousafzai के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र United Nations ने प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को मलाला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को मनाने के पीछे एक खास उद्देश्य भी है, दरअसल मलाला दिवस को विश्व भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए मलाला यूसुफजई के जन्मदिन Malala Yousafzai's birthday के दिन मनाया जाता है। 

आज ‘अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस’  के अवसर परआपको बताते है कि आखिर यह दिन क्यों मलाला के नाम से मनाया जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लड़कियों की शिक्षा के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने वाली मलाला यूसुफजई पर तालिबान बंदूकधारियों द्वारा 9 अक्टूबर 2012 को गोली चलाई गई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, मलाला जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच लौटी और पहले की तुलना में उनके विचारों में उदारता दिखाई दी। उन्होंने एक गैर-लाभकारी संस्था ‘मलाला फंड’  'Malala Fund' की स्थापना की है, जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करता है। आज उनके जन्मदिन पर पूरे विश्व में  ‘अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस’ मनाया जाता है। 

गौरतलब है कि दुनियाभर में मलाला के कार्यों और उनके विचारों को देखते हुए उन्हें 2014 में भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी child rights activist Kailash Satyarthi के साथ संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार Nobel Prize दिया गया। उन्होंने सबसे कम उम्र में दुनिया का यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। इसके अलावा उन्हें देश दुनिया के और भी कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। परंपरागत लिबास और सिर पर दुपट्टा, देखने में वह अपनी उम्र की अन्य लड़कियों जैसी ही लगती है, लेकिन दृढ़ निश्चय से भरी आंखें, कुछ कर गुजरने का हौंसला और किसी भी ज्यादती के सामने न झुकने का उसका जज्बा उन्हें औरों से बहुत अलग करता है। 

Podcast

TWN Wire