Infosys ने Q4 FY-26 में 8,501 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया

36
24 Apr 2026
5 min read

News Synopsis

आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी Infosys ने मार्च 2026 तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी किए हैं, कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7,033 करोड़ रुपए था, यह ग्रोथ कंपनी के मजबूत बिजनेस और बड़े डील्स का असर दिखाती है।

रेवेन्यू में भी दो अंकों की बढ़त

कंपनी की कुल आय (रेवेन्यू) इस तिमाही में 46,402 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल के 40,925 करोड़ रुपए से करीब 13.4% ज्यादा है, वहीं तिमाही आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है, Q3FY26 के मुकाबले मुनाफा 28% बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में लगभग 2% की बढ़त देखने को मिली।

निवेशकों को मिलेगा ₹25 का डिविडेंड

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए FY26 के लिए 25 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

रिकॉर्ड डेट: 10 जून 2026

भुगतान की तारीख: 25 जून 2026

यह फैसला निवेशकों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है।

FY27 के लिए कंपनी का अनुमान

Infosys ने अगले वित्त वर्ष (FY27) के लिए 1.5% से 3.5% तक रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया है, कंपनी को उम्मीद है, कि ऑपरेटिंग मार्जिन 20% से 22% के बीच रहेगा, Q4FY26 में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 21% रहा, जो सालाना आधार पर स्थिर है, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें सुधार हुआ है।

डॉलर रेवेन्यू और शेयर पर दबाव

कंपनी की डॉलर में कमाई $5,040 मिलियन रही, तिमाही आधार पर इसमें 6.6% की बढ़त हुई, लेकिन सालाना आधार पर 1.2% की गिरावट दर्ज की गई, नतीजों के बाद Infosys ADR में प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान करीब 5% की गिरावट आई, जिससे पता चलता है, कि निवेशक थोड़े सतर्क हैं।

मैनेजमेंट का क्या कहना है?

कंपनी के CEO Salil Parekh के मुताबिक FY26 में Infosys ने मजबूत और स्थिर प्रदर्शन किया है, कंपनी को $14.9 बिलियन के बड़े डील्स मिले हैं, जो इसकी मजबूत मार्केट पकड़ को दिखाते हैं, उन्होंने कहा कि कंपनी की AI First रणनीति और नई टेक्नोलॉजी सेवाएं तेजी से ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।

AGM और आगे की रणनीति

Infosys की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 23 जून 2026 को होगी, कंपनी आने वाले समय में AI और डिजिटल सर्विसेज पर ज्यादा फोकस करने की योजना बना रही है, कुल मिलाकर Infosys के Q4 नतीजे मजबूत रहे हैं, मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है, हालांकि शेयर में हल्की गिरावट से साफ है, कि बाजार अभी भी भविष्य को लेकर सतर्क बना हुआ है।

कुल कर्मचारियों की संख्या 3,28,594 रही

हालांकि इन्फोसिस के ADR अमेरिकी प्री-मार्केट में करीब 5% नीचे ट्रेड करते दिखे। वहीं अन्य आईटी कंपनियों ने भी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, जियोपॉलिटिकल जोखिम और AI से जुड़े बदलावों को लेकर चिंता जताई है। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या Q4 FY26 के अंत में 3,28,594 रही, जो पिछली तिमाही (Q3 FY26) के 3,37,034 से 8,440 कम है, लेकिन पिछले साल की समान तिमाही (Q4 FY25) से 5,016 अधिक है।

FY27 में 20,000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

इन्फोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका ने बताया कि यह उतार-चढ़ाव बाजार में मांग और सप्लाई के संतुलन और कमजोर वॉल्यूम के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने FY26 में 20,000 से अधिक फ्रेशर्स को शामिल किया और FY27 में भी कम से कम 20,000 फ्रेशर्स को भर्ती करने का लक्ष्य है। कंपनी ने Q4 में 3.2 अरब डॉलर के बड़े डील्स हासिल किए, जबकि पूरे FY26 में कुल डील वैल्यू 14.9 अरब डॉलर रही, जिसमें 55% नए कॉन्ट्रैक्ट्स शामिल हैं।

Podcast

TWN Exclusive