मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च ने कहा कि ऐप्पल और सैमसंग की अगुवाई में प्रीमियम डिवाइस की बढ़ती मांग से इस साल भारत के स्मार्टफोन मार्केट का आकार 50 बिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 4,28,900 करोड़ रुपये) से अधिक होने की उम्मीद है।
रिसर्च फर्म के अनुसार 2021 में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट का आकार 37.9 बिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये) होने का अनुमान है।
"भारत का स्मार्टफोन मार्केट 2025 में 50 बिलियन अमरीकी डॉलर को पार करते हुए अपने हाई वैल्यू को प्राप्त करने की राह पर है। ऐप्पल और सैमसंग जैसे ब्रांड प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में कॉम्पिटिटिव ऑप्शन प्रदान करके इस बदलाव का नेतृत्व कर रहे हैं।"
फाइनेंसियल ईयर 2024 में मोबाइल फोन वर्टिकल से एप्पल इंडिया ने कुल 67,121.6 करोड़ रुपये की आय दर्ज की है, जबकि सैमसंग ने 71,157.6 करोड़ रुपये का रेवेनुए दर्ज किया है।
रिपोर्ट के अनुसार भारत के स्मार्टफोन मार्केट का रिटेल एवरेज सेल्लिंग प्राइस 2025 में पहली बार 300 अमेरिकी डॉलर (लगभग 25,700 रुपये) को पार करने की उम्मीद है।
"लोकल मैन्युफैक्चरिंग और अपने iPhone लाइनअप में हाल ही में कीमतों में कटौती के कारण Apple को अपने प्रो मॉडल की मजबूत मांग देखने की उम्मीद है। इस बीच सैमसंग की वैल्यू-फोकस्ड रणनीति विशेष रूप से अपनी प्रमुख S सीरीज़ के साथ गति पकड़ रही है।"
वीवो, ओप्पो और वनप्लस जैसे चाइनीज़ ब्रांड किफायती प्रीमियम कैटेगरी में एडवांस्ड कैमरा सिस्टम आदि की पेशकश करके कंस्यूमर्स को आकर्षित कर रहे हैं, जिनकी कीमत 30,000-45,000 रुपये के बीच है।
"इस बीच वनप्लस इंडियन रिटेलर्स की डिस्प्ले और मदरबोर्ड से संबंधित चिंताओं को दूर करके वापसी कर रहा है, जिसने इस साल की शुरुआत में इसके प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया था। इसके अलावा लोकल मार्केट विस्तार में कंपनी के 6,000 करोड़ रुपये (लगभग 720 मिलियन अमरीकी डालर) के नियोजित निवेश से इसकी रिकवरी और विकास में तेजी आने की उम्मीद है।"
रिपोर्ट के अनुसार प्रीमियम सेगमेंट (30,000 रुपये से ऊपर की कीमत) 2025 तक 20 प्रतिशत मार्केट शेयर को पार कर जाएगा।
इसमें कहा गया है, कि प्रीमियमीकरण की ओर बदलाव इसलिए भी बढ़ रहा है, क्योंकि कंस्यूमर्स तेजी से ऑफलाइन स्टोर्स को चुन रहे हैं, जहां वे खरीदारी करने से पहले प्रीमियम स्मार्टफोन का अनुभव कर सकते हैं। AI-powered फीचर्स में बढ़ती रुचि ने कंस्यूमर्स को इन इनोवेशन को बेहतर ढंग से समझने और अधिक सूचित निर्णय लेने के लिए हाथों-हाथ प्रदर्शन की तलाश करने के लिए प्रेरित किया है।