हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंडिया पोस्ट मुफ्त में डिलीवर कर रहा तिरंगा, ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर

2023
10 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

इस साल स्वतंत्रता दिवस Independence Day बहुत खास है, क्योंकि हम आजादी की 75वीं सालगिरह 75th anniversary of independence मनाने जा रहे हैं, जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव'  'Azadi Ka Amrit Mahotsav के तहत 'हर घर तिरंगा' Har Ghar Tricolor अभियान का एलान किया है। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय झंडा 'तिरंगा' फहराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इसके साथ ही देश-भर में 'हर घर तिरंगा' के तहत जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में भारतीय पोस्ट India Post ने हर घर तिरंगा के तहत फ्री में तिरंगा डिलीवर करने का ऐलान किया है।

इंडिया पोस्ट ने अपने हाल ही के ट्वीट में इस बात की जानकारी दी कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा के लिए स्वतंत्रता दिवस 2022 से पहले छुट्टी के दिन भी सभी डाकघर Post Office काम करेंगे। इंडिया पोस्ट ने अपने ट्वीटर हैंडल अकाउंट Twitter handle account से इस बात की जानकारी दी है और बताया कि कैसे आप इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन तिरंगा को ऑर्डर कर सकते हैं और तिरंगे को मुफ्त में डाकघर की ओर से प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बिना डंडे के तिरंगे की कीमत 25 रुपए है और ये 20*30 के साइज का होगा। देश के नागरिक ePostoffice के पोर्टल के जरिए तिरंगे को ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर भी तिरंगें का ऑर्डर कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि स्वतंत्रता दिवस Independence Day 2022 से पहले छुट्टी होने पर भी तिरंगे की ऑनलाइन डिलिवरी की जाएगी और इसके लिए डाकघर के कर्मचारी छुट्टी वाले दिन भी काम करेंगे।

Podcast

TWN Special