भारत एशिया में एपल के टॉप मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरा 

760
13 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

चीन China के बाद, भारत India एशिया Asia में Apple Inc के टॉप मैन्युफैक्चरिंग Manufacturing  हब Hub के रूप में विकसित हो रहा है। सोमवार को कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि भारत में iPhone 13 का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। लेकिन अपने मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्राप्त करने के लिए उसे एक मजबूत घरेलू बाजार,निर्यात के अनुकूल पॉलिसी Policy और एक बेहतर लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। भारत में 2021 में Apple के वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग का लगभग 3.1% हिस्सा है, जिसके 2022 में 5 से 7 प्रतिशत तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है, जो की चीन की तुलना में बहुत कम है।

चीन  Apple का 95.3 प्रतिशत मैन्युफैक्चर करता है। वियतनाम Vietnam और इंडोनेशिया Indonesia सहित दक्षिण पूर्व एशिया Southeast Asia भी मैन्युफैक्चरिंग के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। अगर देखा जाए तो चीन एप्पल के शीर्ष दो बाज़ारों में से एक है। जिसका 2021 में iPhone बेचने के मामले में कुल बिक्री का पांचवां हिस्सा था। काउंटरपॉइंट के अनुसार भारत, वियतनाम Vietnam मलेशिया Malaysia थाईलैंड Thailand और इंडोनेशिया Indonesia ने मिलकर 3.5 प्रतिशत iPhone बेचे हैं। Apple ने भारत में iPhone 11, iPhone 12 और iPhone SE को iPhone 13 के साथ ताइवान Taiwane की दो कंपनियों Wistron और Foxconn के साथ कॉन्ट्रैक्ट  किया है और जल्द ही Pegatron के साथ  मैन्युफैक्चरिंग की योजना बना रहा है।

Podcast

TWN Exclusive