IMF करेगा श्रीलंका की मदद 

279
11 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष International Monetary Fund IMF संकटग्रस्त श्रीलंका crisis-hit Sri Lanka में अपना एक व्यक्तिगत मिशन भेजने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि श्रीलंका इस समय बेहद मुश्किल आर्थिक हालात का सामना कर रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति Sri Lankan President गोटाबाया राजपक्षे Gotabaya Rajapaksa ने निवेश मंत्रालय सहित दो नए मंत्रालय बनाए हैं। नए प्रौद्योगिकी और निवेश संवर्धन मंत्रालय श्रीलंका में आर्थिक क्षमता को बढ़ावा देते हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देगा।

इस बारे में आईएमएफ के प्रवक्ता  IMF spokesperson ने कहा कि यह मिशन वित्तीय सहायता पर चर्चा करेगा। लेकिन वित्त पोषण कार्यक्रम पर आगे बढ़ने से पहले श्रीलंका को ऋण स्थिरता बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस Gerry Rice ने कहा कि वैश्विक वित्तीय निकाय अपनी नीतियों के अनुरूप इस कठिन समय में श्रीलंका की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता ने मीडिया से कहा कि स्पष्ट रूप से श्रीलंका एक बहुत ही कठिन आर्थिक स्थिति और भुगतान संतुलन की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। हम मौजूदा संकट के प्रभाव को लेकर बेहद चिंतित हैं। विशेष रूप से मानवीय चिंता है, जो लोगों को प्रभावित कर रही है।

आपको बता दें कि श्रीलंका 1948 में आजादी मिलने के बाद से अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। श्रीलंका पर करीब 51 अरब डॉलर का कर्ज है और इस साल श्रीलंका को करीब 7 अरब डॉलर का कर्ज चुकाना है। इसी बात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने यह बड़ा कदम उठाया है। 

Podcast

TWN In-Focus