IMC 2022: आज से शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट, जानें डिटेल

540
01 Oct 2022
7 min read

News Synopsis

एक अक्तूबर October यानी आज से इंडिया मोबाइल कांग्रेस India Mobile Congress (IMC 2022) का छठा एडिशन नई दिल्ली New Delhi के प्रगति मैदान में शुरू हो रहा है, जो कि 4 अक्तूबर तक चलेगा। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल Virtual हो रहा था। IMC 2022 में सबकी निगाहें 5G नेटवर्क 5G Network के लॉन्च और डेमो जोन Launch and Demo Zone पर रहेंगी। IMC 2022 में कई सारे 5जी प्रोडक्ट 5G Products भी देखने को मिलेंगे और 5जी सपोर्ट वाली डिवाइसेज Devices with 5G Support की भी लंबी कतार देखने को मिलेगी।

IMC 2022 में 5जी नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप पर भी लाइव देख सकेंगे। IMC 2022 की शुरुआत आज यानी 1 अक्तूबर से सुबह 9.30 बजे से हो गई है। गौरतलब है कि IMC 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने 5जी सर्विस की लांचिंग कर दी है। हालांकि यह अभी तय नहीं है कि यह कमर्शियल लॉन्चिंग Commercial Launching होगी या फिर सिर्फ ट्रायल किया जाएगा। IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में किया गया था।

IMC 2022 में देश की तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां पहुंच रही हैं जिनमें एयरटेल Airtel, रिलायंस जियो Reliance Jio, वोडाफोन आइडिया Vodafone Idea शामिल हैं। इसके अलावा इवेंट में इन कंपनियों के 5जी पार्टनर जैसे एरिक्शन, नोकिया आदि के भी स्टॉल होंगे। इन टेलीकॉम कंपनियों Telecom Companies ने 5जी के लिए शाओमी, वनप्लस oneplus जैसी मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

Podcast

TWN In-Focus