जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने भारतीय बाजार में नई Honda ZR-V को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह SUV भारत में कंपनी की ग्लोबल हाइब्रिड SUV लाइनअप की एंट्री को दर्शाती है और प्रीमियम SUV सेगमेंट में Honda की फ्लैगशिप पेशकश होगी।
नई ZR-V में कंपनी की एडवांस e:HEV स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिजाइन, फीचर-लोडेड केबिन और कई एडवांस सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं। 2022 में ग्लोबल लॉन्च के बाद से यह SUV दुनियाभर में 8 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। Honda इस SUV को भारत में Completely Built Unit (CBU) मॉडल के रूप में लाएगी और इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है।
नई Honda ZR-V की सबसे बड़ी खासियत इसका एडवांस हाइब्रिड पावरट्रेन है। SUV में 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन Atkinson-cycle पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे Honda के ड्यूल-मोटर e:HEV हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
यह सेटअप कुल 181 bhp की पावर और 315 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। Honda का दावा है, कि यह SUV 22.79 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे फ्यूल एफिशिएंट प्रीमियम हाइब्रिड SUVs में शामिल करता है।
कंपनी के अनुसार यह इंटेलिजेंट हाइब्रिड सिस्टम सड़क और ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से अपने आप Electric Drive, Hybrid Drive और Engine Drive मोड्स के बीच स्विच करता है। इससे ड्राइवर को किसी मैनुअल इंटरवेंशन की जरूरत नहीं पड़ती।
ड्राइवर को Normal, Sport और Eco जैसे ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से ड्राइविंग अनुभव को जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है।
Honda का कहना है, कि ZR-V को इस तरह तैयार किया गया है, कि यह SUV की प्रैक्टिकैलिटी के साथ सेडान जैसा स्मूद ड्राइविंग अनुभव दे सके।
SUV में आगे की तरफ MacPherson strut सस्पेंशन और पीछे की तरफ multi-link suspension दिया गया है। इसके अलावा इसमें Electric Power Steering भी मिलता है, जिससे हैंडलिंग और मैन्युवरिंग बेहतर होती है।
कंपनी के मुताबिक यह सेटअप बेहतर राइड कम्फर्ट, शानदार कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी और हाईवे के साथ शहर की सड़कों पर भी बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स देने में मदद करता है।
डायमेंशन की बात करें तो Honda ZR-V की लंबाई 4,567 mm, चौड़ाई 1,840 mm और ऊंचाई 1,621 mm है। SUV का व्हीलबेस 2,655 mm है, जिससे बेहतर केबिन स्पेस और स्टेबिलिटी मिलने की उम्मीद है।
SUV का एक्सटीरियर डिजाइन प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। फ्रंट में फुल-LED हेडलैंप्स और sequential LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। वहीं ग्लॉस-ब्लैक वर्टिकल-स्लेट ग्रिल इसे दमदार रोड प्रेजेंस देती है।
इसके अलावा SUV में 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, LED टेललैंप्स, ड्यूल एग्जॉस्ट फिनिशर्स और शार्प बॉडी लाइन्स देखने को मिलती हैं।
Honda इसे भारत में चार एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में पेश करेगी।
इंटीरियर की बात करें तो Honda ने इसमें प्रीमियम ऑल-ब्लैक केबिन थीम दी है, जिसमें लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। SUV में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और हाई-डेक सेंटर कंसोल भी मिलता है।
डैशबोर्ड पर 9-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है। वहीं 10.2-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइविंग से जुड़ी जरूरी जानकारी दिखाता है।
फीचर्स की सूची में 12-स्पीकर Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड फ्रंट सीट्स और हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट भी शामिल हैं।
Honda ने प्रैक्टिकैलिटी पर भी ध्यान दिया है। पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर बूट स्पेस 1,313 लीटर तक बढ़ जाता है, जिससे लंबी यात्रा और फैमिली इस्तेमाल में आसानी होती है।
सेफ्टी के मामले में Honda ZR-V काफी मजबूत नजर आती है। SUV में कंपनी का Honda Sensing ADAS सिस्टम दिया गया है।
इसमें Collision Mitigation Braking System, Adaptive Cruise Control, Lane Keeping Assist, Road Departure Mitigation और Auto High Beam जैसे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा SUV में आठ एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स भी दिए गए हैं।
ये फीचर्स अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर सुरक्षा और ज्यादा ड्राइविंग कॉन्फिडेंस देने में मदद करेंगे।
Honda ने भारत में अपनी डीलरशिप्स पर ZR-V की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। CBU मॉडल होने की वजह से शुरुआत में इसकी उपलब्धता सीमित रह सकती है।
SUV की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है, कि इसे प्रीमियम हाइब्रिड SUV सेगमेंट में Toyota, Hyundai और Volkswagen जैसी कंपनियों के मॉडल्स के मुकाबले उतारा जाएगा।
ZR-V का लॉन्च यह भी दिखाता है, कि Honda भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर अपना फोकस बढ़ा रही है, क्योंकि ग्राहक अब ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और पर्यावरण के अनुकूल वाहनों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
दमदार हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, प्रीमियम फीचर्स, एडवांस सेफ्टी सिस्टम और शानदार डिजाइन के साथ Honda ZR-V भारतीय प्रीमियम SUV बाजार में कंपनी की पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है।