घर का सुरक्षित बचना किसी चमत्कार से कम नहीं

597
24 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

कब क्या हो जाये, इसका अंदाजा तो किसी को भी नहीं रहता। परन्तु जो चीज़ें हमें पहले से पता होती हैं, हम उसके आधार पर आगे के भविष्य की योजना बनाते हैं। दुनिया में चमत्कार की ऐसी कई घटनायें हैं, जो मनुष्य को अचंभित करती हैं। जिसे देखकर हमें यह विश्वास होता है कि वाकई कुछ पहलुओं पर मनुष्य का कोई नियंत्रण नहीं है। जहाँ ज्वालामुखी की चपेट में सारे घर लावा की भेंट चढ़ गए वहीं पर उन्हीं आशियानों के मध्य खड़ा एक घर सुरक्षित खड़ा रहा, जिसने लोगों चमत्कार पर विश्वास करने के लिए विवश कर दिया। स्पेन के ला पाल्मा में ज्वालामुखी के 350 घरों के नष्ट होने के बाद इकलौता सुरक्षित बचा घर का ना केवल अंश बचा है बल्कि अभी भी वह पूर्वस्थिति में है। उस घर को कोई भी नुकसान नहीं हुआ।         

Podcast

TWN In-Focus