भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी 41 साल की शानदार यात्रा में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने 125 मिलियन यानी करीब 12 करोड़ 50 लाख गाड़ियों का प्रोडक्शन पूरा कर लिया है। इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने अपने तीन पॉपुलर मॉडल्स Splendor+, Passion+ और Vida VX2 के 125 Million Edition लॉन्च करने का ऐलान किया है।
Hero Honda Motors की शुरुआत 1984 में हुई थी, और 1985 में पहला मॉडल CD100 लॉन्च किया गया। 1994 में कंपनी की बेस्टसेलर Splendor आई, जिसने Hero को भारतीय परिवारों का भरोसेमंद ब्रांड बना दिया। उसी साल कंपनी ने 1 मिलियन यूनिट्स प्रोडक्शन का आंकड़ा भी छू लिया। 2001 में Passion ब्रांड को लॉन्च किया गया और 2005 में कंपनी ने Pleasure के साथ स्कूटर सेगमेंट में एंट्री की। 2009 तक Hero 25 मिलियन गाड़ियों का प्रोडक्शन कर चुकी थी।
2011 में Hero Honda का नाम बदलकर Hero MotoCorp रखा गया। इसके बाद 2015 में कंपनी ने 50 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा पार किया। 2021 तक यह संख्या 100 मिलियन हो गई और अब 2025 में Hero ने 125 मिलियन यूनिट्स प्रोडक्शन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया। आज Hero MotoCorp दुनियाभर के 48 देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है।
Hero Splendor Plus का यह लिमिटेड एडिशन नए ग्लॉसी ग्रे कलर में पेश किया गया है। बाइक पर लगा 3D Hero बैज और Splendor Plus का लोगो गोल्ड फिनिश में है। इसमें गोल्ड और ब्राउन ग्राफिक्स, Special Edition स्टिकर और मैट ब्लैक व्हील्स पर गोल्डन स्ट्राइप्स दिए गए हैं। खास बात यह है, कि फ्यूल टैंक और चाबी पर 125M का बैज मिलेगा। क्रोम ग्रैब रेल की जगह इसमें ग्लॉस ब्लैक सिंगल-पीस ग्रैब रेल दी गई है।
Passion Plus के इस एडिशन को भी Splendor की तरह खास बनाया गया है। इसमें ग्लॉस ग्रे पेंट स्कीम दी गई है, जो बाइक को प्रीमियम फील देती है। साथ ही Hero और Passion Plus के नए गोल्डन ग्राफिक्स लगाए गए हैं। टेल पैनल्स पर Special Edition स्टिकर, मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स और उन पर गोल्डन स्ट्राइप्स मौजूद हैं। इस एडिशन में भी फ्यूल टैंक और चाबी पर 125M का प्रीमियम बैज और ग्लॉस ब्लैक ग्रैब रेल दी गई है।
Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में कलर ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसे लिमिटेड एडिशन की पहचान देने के लिए फ्रंट एप्रन पर 125M का 3D प्लाक जोड़ा गया है। इससे यह एडिशन बाकी मॉडलों से अलग नज़र आएगा।
Hero 125 Million Edition सिर्फ एक बाइक या स्कूटर नहीं है, बल्कि यह भारत की दोपहिया इंडस्ट्री की 41 सालों की लेगेसी और भरोसे की पहचान है। Hero ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली सफलता सिर्फ प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि लोगों के साथ बने भरोसे से मिलती है।