यहाँ पर रहा सबसे लम्बा लॉकडाउन

449
18 Oct 2021
4 min read

News Synopsis

कोरोना महामारी ने आम-जीवन को बहुत अस्त-व्यस्त किया है। इस महामारी के कारण लम्बे समय तक सारे देशों में लॉकडाउन लगाया गया था। सारे देशों में एक वक़्त के बाद धीरे-धीरे लॉकडाउन को खोला जाने लगा। कुछ देशों में तो कोरोना का कहर इतना भयावह था कि वहां पर आज भी पूर्ण रूप से लॉकडाउन को ख़त्म नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया उन्हीं देशों में से एक है। यहाँ पर सबसे अधिक समय तक लॉकडाउन रखा गया। बुरे हालातों को झेल चुका ऑस्ट्रेलिया अपना हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। कुछ देशों में आवागमन की अनुमति ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इस शर्त पर दी है कि, व्यक्ति वैक्सीन के दोनों डोज़ को अनिवार्य रूप से ले चुका हो। 

Podcast

TWN News Network