दिल्ली में आज फिर सताएगी गर्मी, लखनऊ में उमस से हाल बेहाल

358
18 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi में सोमवार को तापमान बढ़ने के साथ काफी उमस रहने का अनुमान है। यहां अगले दो दिन यानी 18 और 19 जुलाई को बारिश की संभावना कम है। 20 जुलाई के बाद यहां का मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग Meteorological Department के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस कारण तापमान में भी इजाफा देखा जा सकता है और उमस भी बढ़ने का अनुमान है। 

सोमवार को यहां अधितकम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी में रविवार को सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर तक मौसम फिर से गर्म हो गया। यहां खिली धूप और उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में जल्द ही राहत की फुहारें पड़ सकती है।

अगर वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ Uttar Pradesh Capital Lucknow की बात करें तो यहां पर गर्मी और उमस से हाल बेहाल है। इससे पहले शनिवार दोपहर राजधानी लखनऊ के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसके साथ ही लखनऊ से लगे जिले सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा Sitapur, Lakhimpur Kheri, Gonda और आसपास के जिलों में हवाओं के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Podcast

TWN Special