HCLTech ने पटना में ग्लोबल डिलीवरी सेंटर लॉन्च किया

533
03 Jul 2024
7 min read

News Synopsis

लीडिंग ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी एचसीएलटेक HCLTech ने पटना में अपने ग्लोबल डिलीवरी सेंटर Global Delivery Center लॉन्च की घोषणा की। यह सेंटर हाई-टेक और सेमीकंडक्टर कंपनियों के लिए आईटी और इंजीनियरिंग सर्विसेज की डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इस सेंटर का उद्घाटन बिहार सरकार के इंडस्ट्री मिनिस्टर नीतीश मिश्रा और बिहार सरकार के इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर संतोष कुमार सुमन ने किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के इंडस्ट्री डिपार्टमेन्ट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संदीप पौंडरी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेन्ट के सेक्रेटरी अभय कुमार सिंह, एचसीएलटेक के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर प्रतीक अग्रवाल और एचसीएलटेक के सीओओ-कॉरपोरेट फंक्शन्स राहुल सिंह भी मौजूद थे।

यह बिहार राज्य में एचसीएलटेक का पहला सेंटर है। आगे चलकर इस सेंटर में एचसीएलटेक के टेक्नोलॉजी इनोवेशन इंजन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयोगशालाएँ और एक्सीलेंस सेंटर भी होंगे और ग्लोबल कस्टमर्स को सेवाओं की एक वाइड रेंज प्रदान की जाएगी।

नया ग्लोबल डिलीवरी सेंटर एचसीएलटेक की न्यू विस्टास प्रोग्राम के तहत भारत में नए स्थानों पर विस्तार के माध्यम से क्वालिटी टैलेंट तक पहुँचने की रणनीति के अनुरूप है। पटना में Udyog Bhawan Complex के अंदर स्थित यह सेंटर एचसीएलटेक के ग्लोबल नेटवर्क में कर्मचारियों को प्रशिक्षण और विकास के अवसरों के साथ-साथ आधुनिक कार्यस्थल प्रदान करेगा। यह राज्य में लोकल टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम और टैलेंट पूल के विकास में भी योगदान देगा।

बिहार सरकार के Minister of Department of Industries & Department of Tourism नीतीश मिश्रा ने कहा एचसीएल टेक पटना में अपना नया ऑफिस  खोल रहा है। इससे बिहार के आईटी सेक्टर में सकारात्मक बदलाव आएगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अन्य आईटी कंपनियां भी बिहार में निवेश करने के लिए प्रेरित होंगी।

एचसीएलटेक के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर प्रतीक अग्रवाल Prateek Aggarwal Chief Financial Officer HCLTech ने कहा "पटना में अपना लेटेस्ट ग्लोबल डिलीवरी सेंटर शुरू करके हमें बेहद खुशी हो रही है। क्वालिटी टैलेंट की उपलब्धता के मामले में बिहार में अपार संभावनाएं हैं, और यह सेंटर एचसीएलटेक के ग्लोबल इंटरप्राइजेज के लिए पसंदीदा डिजिटल परिवर्तन भागीदार बनने के उद्देश्य में योगदान देगा।" उन्होंने कहा "यह सेंटर लोकल टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के विकास में भी योगदान देगा और लोकल युथ के लिए अवसर लाएगा।"

HCLTech के बारे में:

एचसीएलटेक एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसमें 60 देशों में 227,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं, जो डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और एआई पर केंद्रित इंडस्ट्री-लीडिंग क्षमताएँ प्रदान करती है, जो टेक्नोलॉजी सर्विस और प्रोडक्ट के व्यापक पोर्टफोलियो द्वारा संचालित है। हम सभी प्रमुख क्षेत्रों में ग्राहकों के साथ काम करते हैं, फाइनेंसियल सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग, लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और सर्विस, टेलीकॉम और मीडिया, रिटेल और सीपीजी और पब्लिक सर्विस के लिए इंडस्ट्री सलूशन प्रदान करते हैं। मार्च 2024 को समाप्त होने वाले 12 महीनों तक समेकित राजस्व कुल $13.3 बिलियन था।

Podcast

TWN Special