अमीरों की सूची में टॉप 10 में पहुंचे गौतम अडानी

547
13 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

बीते एक सप्ताह में गौतम अडानी Gautam Adani ने अपनी संपत्ति में 18 अरब डॉलर Dollar का इजाफा करते हुए अमीरों  की सूची में गूगल के सहसंस्थापक Co-Founder of Google लैरी पेज Larry Page को पछाड़ते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही अब वह दुनिया के छठे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। मुकेश अंबानी Mukesh Ambani की संपत्ति  गौतम अडानी से  21 अरब डॉलर कम है। ब्लूमबर्ग की सूची Bloomberg list के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 118 अरब डॉलर हो गई है। कुल संपत्ति के मामले में अडानी अब लैरी पेज से आगे निकल गए हैं। जिनकी कुल संपत्ति 116 अरब डॉलर है। 

2022 में अब तक अडानी की संपत्ति 41.6 अरब डॉलर बढ़ी है और इसकी सबसे बड़ी वजह उनके बढ़ते शेयर Share के दाम हैं।  इससे अडानी की व्यक्तिगत संपत्ति भी बढ़ी है। घरेलू शेयर बाजार Domestic Stock Exchange में जिस तरह से अडानी समूह Adani Group की कंपनियों के शेयर बढ़ रहे हैं, उससे गौतम अडानी बार्कशायर हैथवे Berkshire Hathaway के वॉरेन बफेट Warren Buffett को भी जल्द ही पछाड़ सकते हैं। जिनकी कुल संपत्ति 127 अरब डॉलर है और वे अडानी से सिर्फ नौ अरब डॉलर आगे हैं।

Podcast

TWN In-Focus