वॉरेन बफेट को पछाड़,गौतम अडानी बने दुनिया के 5वें सबसे बड़े रईस

823
25 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

फोर्ब्स Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार 59 वर्षीय गौतम अडानी Gautam Adani की अनुमानित कुल संपत्ति 12370 करोड़ डॉलर है। वहीं वॉरेन बफेट Warren Buffett  की नेटवर्थ 12170 करोड़ डॉलर आंकी गई है। इस तरह  बफेट को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में अडाणी पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि बफेट  छठे स्थान पर खिसक गए हैं।

फोर्ब्स की एक ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स Bloomberg Billionaires Index के अनुसार उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में साल 2022 में 4300 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अडाणी, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर हैं, जो कि एयरपोर्ट्स से पोर्ट्स तक और पावर जनरेशन से डिस्ट्रिब्यूशन तक कई बिजनेस में शामिल है तो वहीं उनकी अनुमानित संपत्ति 12370 करोड़ डॉलर है और वह इस वक्त भारत India के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पिछले हफ्ते उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा था कि अगर देश 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाता है, तो यह एक ऐसा देश बन सकता है, जहां कोई भी खाली पेट नहीं सोएगा। अडाणी ने कहा था कि हम साल 2050 से लगभग 10,000 दिन दूर हैं. इस अवधि के दौरान, मुझे आशा है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था में लगभग 25 ट्रिलियन अमरीकी डालर  trillion dollar  जोड़ेंगे और  भारत से गरीबी मिटा देंगे।

Podcast

TWN In-Focus