भारतीय दिग्गज फ्यूचर रिटेल ग्रुप Future Retail Group के दिन सुधरते नहीं दिख रहे हैं। पहले से ही परेशानियों मे घिरी फ्यूचर रिटेल की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। खबर के मुताबिक फ्यूचर रिटेल के मुख्य वित्तीय अधिकारी Chief Financial Officer सी पी तोशनीवाल CP Toshniwal ने इस्तीफा दे दिया है।
मुकेश अंबानी Mukesh Ambani के मालिकाना हक वाली रिलायंस Reliance ने फ्यूचर रिटेल के साथ सौदा रद्द कर दिया है, जिसके बाद से कंपनी में अधिकारियों के इस्तीफों Resignations of executives का सिलसिला जारी है। अब, समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) सी पी तोशनीवाल ने कंपनी को टाटा बोल दिया है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, तोशनीवाल का इस्तीफा 12 मई से प्रभावी होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी के कई बड़े अधिकारियों ने कंपनी से नाता तोड़ लिया है। ये सभी इस्तीफे रिलायंस इंडस्ट्रीज Reliance Industries के फ्यूचर रिटेल के साथ होने वाले 24,713 करोड़ रुपए के संभावित सौदे को पिछले महीने रद्द करने के बाद से दिए गए हैं।