फ्लिपकार्ट G.O.A.T. सेल अब भारत में शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान खरीदारों को एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत या 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। कस्टमर्स को स्मार्टफोन, मोबाइल एक्सेसरीज, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और बहुत कुछ पर भारी डिस्काउंट और ऑफर मिलेंगे। यह सेल 25 जुलाई को खत्म होगी।
Flipkart G.O.A.T. सेल 2024: बेहतरीन डील
Google Pixel 7a:
43,999 रुपये में लॉन्च हुआ Google Pixel 7a फिलहाल Flipkart पर 34,999 रुपये में बिक रहा है। यह कोरल, चारकोल, सी और स्नो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। स्मार्टफोन की खासियतों में इसका 64MP डुअल रियर कैमरा, 8 GB रैम, 6.1 फुल HD+ डिस्प्ले, 4,300 mAh बैटरी और Tensor G2 चिपसेट शामिल हैं।
Apple iPhone 15, iPhone 15 Plus:
79,990 रुपये में लॉन्च हुआ Apple iPhone 15, सेल के दौरान Flipkart पर 65,490 रुपये में बिक रहा है। खरीदारों को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा iPhone 15 Plus भी 89,900 रुपये से कम होकर सिर्फ़ 74,990 रुपये में बिक रहा है। ये फ्लिपकार्ट पर ब्लैक, ब्लू, येलो, ग्रीन और पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy S23 FE 5G:
49,999 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G अब फ्लिपकार्ट पर सिर्फ़ 33,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें Exynos 2200 प्रोसेसर, 4,500 mAh की बैटरी, 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 6.4-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले और 8GB रैम है। यह ग्रेफाइट, मिंट और पर्पल कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Apple AirPods (2nd Generation):
Apple AirPods (2nd Generation) ईयरबड्स वर्तमान में Flipkart पर 18,900 रुपये से कम होकर मात्र 8,498 रुपये में उपलब्ध हैं। इन्हें भारत में 2019 में लॉन्च किया गया था। ये Siri सपोर्ट और 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
Google Pixel 8:
Google Pixel 8 को भारत में 75,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह चल रही G.O.A.T. सेल के दौरान Flipkart पर 58,999 रुपये में लिस्टेड है। कस्टमर्स को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यह हेज़ल, मिंट, ओब्सीडियन और रोज़ कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।