भारत की सबसे फेमस ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपनी Big Bang Diwali Sale 2025 की तारीख की घोषणा कर दी है। इस बार यह सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 10 अक्टूबर से पहले ही डील्स का फायदा लेने का मौका मिलेगा। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, होम अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स, वियरएबल्स, ऑडियो डिवाइस और कपड़ों सहित कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी। खास बात यह है, कि Flipkart ने SBI बैंक के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे SBI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका देंगे।
Flipkart Plus एक फ्री लॉयल्टी प्रोग्राम है, जो नियमित शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को रिवॉर्ड देता है। वहीं Flipkart Black एक प्रीमियम मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसकी कीमत अब 1,249 रुपये प्रति साल है (पहले यह 1,499 रुपये थी)। इन मेंबर्स को सेल में बाकी ग्राहकों से पहले डील्स का एक्सेस मिलेगा। Flipkart Black मेंबर्स को खास ऑफर्स और एक्सक्लूसिव डील्स का फायदा मिलेगा, जिससे वे महंगे प्रोडक्ट्स पर जल्दी खरीदारी कर सकेंगे। इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट कई कैटेगरी में शानदार ऑफर्स पेश करेगा जैसे मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप, टीवी, वाशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर।
Flipkart ने SBI कार्ड के अलावा Axis Bank कार्ड पर भी ऑफर्स की घोषणा की है। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड EMI पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा UPI पेमेंट और Super Coin के जरिए भी ग्राहक अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं। नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर उन लोगों के लिए काफी मददगार होंगे जो महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं। इन ऑफर्स से ग्राहक अपनी खरीदारी पर ज्यादा बचत कर सकते हैं, और महंगे इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेज प्रोडक्ट्स आसानी से खरीद सकते हैं।
सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, टैबलेट, होम अप्लायंसेज समेत हजारों प्रोडक्ट्स पर छप्परफाड़ डिस्काउंट मिलेगा। इस अपकमिंग सेल के लिए अलग से पेज तैयार किया गया है, जिसे देखने से पता चला है, कि सेल के दौरान iPhone 16, 4K अल्ट्रा एचडी टीवी, Apple Macbook M2, Apple Watch S10, Samsung S24, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को सस्ते में खरीद पाएंगे।
इसके अलावा Poco F7 5G, HP Laptops, Pixel 9a, Moto G05, Vivo T4 5G और Samsung Watch 7 को भारी छूट के साथ खरीदने का बढ़िया मौका होगा। केवल यही नहीं, इन प्रोडक्ट्स के अलावा और भी हजारों प्रोडक्ट्स सेल में सस्ते में बेचे जाएंगे।
Flipkart ने अभी तक इस सेल के खत्म होने की तारीख की ऑफिसियल घोषणा नहीं की है। फिलहाल Flipkart Festive Dhamaka Sale 2025 जारी है, और Big Billion Days Sale 2025 2 अक्टूबर को खत्म हुई थी। वहीं Amazon ने भी अपनी Amazon Great Indian Festival Diwali Special Sale शुरू कर दी है। इसलिए खरीदारों को सलाह दी जाती है, कि वह दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कीमतों की तुलना करके खरीदारी करें, ताकि उन्हें ज्यादा बचत हो सके। इस बार Diwali सेल्स में ग्राहकों को शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट का मौका मिलेगा, इसलिए तैयार रहें और अपनी शॉपिंग लिस्ट पहले से बना लें।