Fire-Boltt ने लांच की Ring Pro स्मार्टवॉच 

510
17 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ring Pro को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ring Pro के साथ 1.75 इंच की फुल टच डिस्प्ले दी गई है और सबसे खास बात यह कि इसमें कॉलिंग फीचर Calling Feature भी है। Fire-Boltt Ring Pro में 25 स्पोर्ट्स मोड Sports Mode दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग Heart Rate Monitoring की सुविधा है। इसकी बैटरी को लेकर 28 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है।

अगर इस स्मार्टवॉच की कीमत की बात की जाए तो यह 3,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 16 जून से अमेजन Amazon से शुरू हो रही है। Fire-Boltt Ring Pro को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे, रेड और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। Fire-Boltt Ring Pro में 1.75 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x385 पिक्सल है। इसमें डुअल मोड ब्लूटूथ Dual Mode Bluetooth है और इसमें कॉलिंग के लिए माइक के साथ स्पीकर भी दिया गया है।

Fire-Boltt Ring Pro के साथ 25 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं जिनमें वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग Walking, Running, Cycling आदि शामिल हैं। इस वॉच पर सभी तरह के नोटिफिकेशन मिलेंगे। Fire-Boltt Ring Pro को एंड्रॉयड और आईओएस Android and iOS दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

Podcast

TWN In-Focus