FASTag New Rule: टोल प्लाजा पर आज से कैश पेमेंट बंद

98
10 Apr 2026
7 min read

News Synopsis

FASTag New Rule: आज यानी 10 अप्रैल से भारत भर में राजमार्ग यात्रा पूरी तरह से डिजिटल होने जा रही है, क्योंकि NHAI टोल बूथों पर नकद भुगतान को खत्म करने जा रहा है। इस नए नियम के साथ-साथ अथॉरिटी टोल छूट को भी सख्त कर रहा है, और FASTag Annual Pass के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है, जिससे रोजाना हाईवे पर आनेजाने वालों के लिए सफर और भी तेज और अधिक सुगम हो जाएगी।

NHAI टोल नियमों में अपडेट: 10 अप्रैल से नकद भुगतान बंद

एक बड़े बदलाव के तहत NHAI ने साफ कर दिया है, कि 10 अप्रैल से टोल बूथों पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। टोल वसूली का मुख्य माध्यम फास्टैग ही रहेगा, जबकि वैध फास्टैग के बिना आने वाले वाहनों के लिए UPI वैकल्पिक भुगतान विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा।

इस कदम से टोल प्लाजा पर लगने वाला समय कम होने और ट्रैफिक फ्लो बेहतर होने की उम्मीद है। खासकर उन नेशनल हाईवे पर, जहां वीकेंड और पीक ट्रैवल टाइम के दौरान लंबी कतारें आम समस्या बनी रहती हैं।

FASTag नहीं है? UPI से भुगतान करने पर ज्याद खर्च आएगा

जिन वाहन चालकों के पास एक्टिव FASTag नहीं है, वे टोल बूथ पर UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि इस सुविधा के लिए उन्हें सामान्य टोल से 25% ज्यादा शुल्क देना होगा। इस प्रकार नियमित हाईवे यात्रियों के लिए FASTag सबसे सुविधाजनक और किफायती विकल्प है।

अगर कोई डाइवर FASTag और UPI दोनों से भुगतान करने से इनकार करता है, तो टोल अधिकारी मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों के तहत प्रवेश से रोक सकते हैं। एक ई-नोटिस भी जारी किया जा सकता है, और अगर तीन दिनों तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो देय राशि दोगुनी हो सकती है।

ID कार्ड के जरिए टोल छूट की प्रथा समाप्त

एक और बड़ा बदलाव यह है, कि प्राइवेट गाड़ियों में सरकारी ID कार्ड के जरिए मिलने वाली अनौपचारिक टोल छूट को बंद कर दिया गया है। अब से केवल ऑफिसियल रूप से पात्र और छूट प्राप्त FASTag से लैस वाहनों को ही टोल भुगतान के बिना आगे बढ़ने की अनुमति होगी।

इस कदम से टोल छूट के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा और टोल प्लाजा पर होने वाले विवाद भी कम होंगे, खासकर उन मामलों में जहां लोग निजी यात्राओं के लिए ID कार्ड दिखाकर छूट लेने की कोशिश करते थे।

FASTag एनुअल पास का महत्व अब और भी बढ़ गया है।

नियम में बदलाव से FASTag एनुअल पास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसकी कीमत अब निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए 3,075 रुपये है। यह पास अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग या एक साल की वैधता, जो भी पहले हो, तक मान्य है। जो लोग अक्सर एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करते हैं, उनके लिए यह पास काफी सस्ता और फायदेमंद साबित हो सकता है, खासकर उन रूट्स पर जहां कई टोल प्लाजा आते हैं।

FASTag एनुअल पास के लिए आवेदन कैसे करें?

वाहन मालिक डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे Rajmarg Yatra App, NHAI और MoRTH की ऑफिसियल वेबसाइटों के जरिए FASTag एनुअल पास के लिए अप्लाई या रिन्यू कर सकते हैं।

पास को एक्टिव करने के लिए, यूजर को अपने FASTag से जुड़े अकाउंट में लॉग इन करना होगा, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, और UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान पूरा करना होगा। पेमेंट प्रोसेस पूरा होने के बाद, पास ऑटोमैटिक रूप से FASTag से जुड़ जाता है, और आमतौर पर 24 घंटों के अंदर एक्टिव हो जाता है, जिसकी वैधता एक साल या अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग तक होती है।

Podcast

TWN In-Focus