दिल्ली में बारिश के बाद खिले चेहरे, लखनऊ में गर्मी से मिली राहत

394
01 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

गुरुवार की सुबह दिल्ली Delhi वालों के लिए खुशनुमा रही। मौसम विभाग Meteorological Department की भविष्यवाणी के अनुसार पहले दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हुई, उसके बाद नोएडा और गाजियाबाद Noida and Ghaziabad में काले बादल छा गए। कुछ ही देर बाद यहां भी बारिश शुरू हो गई है। ये मॉनसून की बारिश Monsoon rains है और मौसम विभाग के अनुसार चार जुलाई तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है और झमाझम बारिश हो रही है वहीं देश के बाकी इलाकों में इसके जल्द पहुंचने के आसार हैं। दक्षिण के राज्यों के बाद अब मानसून उत्तर भारत North India की ओर बढ़ रहा है। बिहार Bihar के साथ उत्तर प्रदेश में भी मानसून दस्तक दे चुका है। हालांकि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को मानसून की बारिश के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ Uttar Pradesh capital Lucknow की बात करें तो यहाँ भी गुरूवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश और ठंडी हवा ने मौसम को ठंडा कर दिया था। बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहाँ आज भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगें और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Podcast

TWN In-Focus