मई महीने में भी निर्यात में आई तेजी, 24 फीसदी की बढ़ोतरी 

310
16 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India से मई के महीने में निर्यात में तेजी Export Boom आई है। पेट्रोलियम उत्पादों और इंजीनियरिंग वस्तुओं petroleum products and engineering goods के शानदार प्रदर्शन से देश का निर्यात मई, 2022 में 20.55 फीसदी बढ़कर 38.94 अरब डॉलर पहुंच गया है। इस दौरान आयात 62.83 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 63.22 अरब डॉलर हो गया। आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा trade deficit भी सालाना आधार पर 3.71 गुना बढ़कर रिकॉर्ड 24.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

मई, 2021 में 6.53 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था। सरकार के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने यानी अप्रैल-मई में निर्यात करीब 25 फीसदी बढ़कर 78.72 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान कुल 123.41 अरब डॉलर का आयात हुआ, जो 2021-22 की समान अवधि से 45.22 फीसदी ज्यादा है।

व्यापार घाटा भी 21.82 अरब डॉलर से बढ़कर 44.69 अरब डॉलर पहुंच गया। जबकि, मई में सेवाओं का आयात import of services 14.43 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल मई के 9.95 अरब डॉलर से 45 फीसदी अधिक है।

जिन वस्तुओं के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है उनमें अनाज Cereals, मांस Meat, डेयरी उत्पाद Dairy products, पॉल्ट्री उत्पाद Poultry products, लौह अयस्क Iron ore, काजू Cashew, हस्तशिल्प Handicrafts, प्लास्टिक Plastics, कालीन Carpets, मसाले Spices शामिल हैं।

Podcast

TWN Ideas