डुकाटी Ducati ने भारत में अपनी नई और दमदार बाइक हाइपरमोटार्ड 950 एसपी लॉन्च कर दी है। इस बाइक को इंडियन मार्केट में ऊंचे प्राइस टैग के साथ पेश किया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.05 लाख रखी गई है। इससे पहले डुकाटी ने हाइपरमोटार्ड 698 मोनो भी लॉन्च की थी।
डुकाटी हाइपरमोटर्ड 950 एसपी को नई पेंट स्कीम और हल्के एलॉय व्हील्स के साथ पेश किया गया है। बाइक के डिजाइन में बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इस बाइक की कीमत इसे इंडियन बाइक लवर्स के लिए एक प्रीमियम ऑप्शन बनाती है।
टाटा मोटर्स Tata Motors ने इंडियन मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार कर्व ईवी लॉन्च की है। कर्व ईवी के बेस वेरिएंट की कीमत डुकाटी की हाइपरमोटर्ड 950 एसपी से कम है। टाटा कर्व ईवी दो बैटरी पैक के ऑप्शन के साथ आती है।
टाटा कर्व ईवी का 45kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 502 किलोमीटर की रेंज देता है, और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख से शुरू होती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 55kWh बैटरी पैक है, जो सिंगल चार्ज पर 585 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.25 लाख से शुरू होकर 21.99 लाख तक जाती है।
डुकाटी हाइपरमोटर्ड 950 एसपी में 937 सीसी का एल-ट्विन टेस्टास्ट्रेटा इंजन लगा है। यह इंजन 114 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी शानदार बनाता है। इस बाइक का वजन 950 आरवीई से दो किलोग्राम कम है, जिससे इसकी हैंडलिंग और भी बेहतर हो जाती है।
डुकाटी हाइपरमोटर्ड 950 एसपी में कई अपग्रेड किए गए हैं। इस बाइक में एडजस्टेबल ओहलिन्स सस्पेंशन लगाया गया है, जिसमें आगे की तरफ 48 mm USD फोर्क और पीछे की तरफ 175 mm मोनो-शॉक शामिल है। ये अपग्रेड बाइक की राइडिंग और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। नई डुकाटी हाइपरमोटर्ड 950 एसपी की कीमत और स्पेसिफिकेशन इसे इंडियन मार्केट में खास जगह दिलाने के लिए तैयार हैं। अगर आप एक पावरफुल और हाई-परफॉर्मेंस बाइक के शौकीन हैं, तो यह बाइक आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।