टेक्नोलॉजी पर न करें जरुरत से ज्यादा विश्वास

640
01 Nov 2021
5 min read

News Synopsis

कभी-कभी हमारे साथ कुछ ऐसी घटना घटित होती है जिसकी वजह से हमें बाद में बहुत पछतावा होता है। ऐसी ही एक घटना घटित हुई है स्पेन Spain में रहने वाली एक महिला के साथ। हुआ यूँ कि बाजार में महिला ने शॉपिंग के बाद घर लौटते समय गूगल मैप Google Map का इस्तेमाल किया जिससे कि वह सही सलामत घर पहुँच जाये। पर गूगल मैप ने शॉर्टकट के चक्कर में उसे एक बहुत ही खतरनाक जगह पहुँचा दिया। वह जगह लूटपाट की वारदातों के लिए जानी जाती है। अपराधियों ने उस महिला को पकड़कर लूटपाट की और उसके साथ मारपीट भी की। दरअसल महिला अभी कुछ टाइम पहले ही स्पेन में शिफ्ट हुई थी और महिला को वहाँ का रास्ता ढंग से पता नहीं था। इसी वजह से महिला ने गूगल मैप का सहारा लिया था पर उसे क्या पता था कि उसके साथ ये सब कुछ हो जायेगा। 

Podcast

TWN In-Focus