मुंबई में मिला ओमिक्रोन से भी खतरनाक वेरिएंट- BMC 

436
07 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

दुनिया World में कोरोना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कई देश आज भी इस महामारी Corona Pandemic से जूझ रहे हैं। अब भारत में भी कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट Omicron Variant से भी ज्यादा खतरनाक वेरिएंट एक्सई XE Variant का पहला मामला मुंबई Mumbai में सामने आया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया है कि इसके अलावा कप्पा वेरिएंट Kappa Variant के एक मामले की भी पुष्टि हुई है। जबकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय Union Health Ministry ने बीएमसी के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। बीएमसी अधिकारी ने कहा कि सैंपल Sample की जांच में खुलासा हुआ है। मुंबई से भेजे गए 230 सैंपल में से 228 ओमीक्रोन के जबकि एक Kapa का और एक XE वेरिएंट का था। जबकि, अधिकारी ने कहा कि नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज की गंभीर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि XE म्यूटेंट ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट BA.2 से 10 गुना अधिक संक्रामक है। अब तक कोविड-19 के सभी वेरिएंटों में BA.2 को सबसे ज्यादा संक्रामक More Contagious माना जाता रहा है।

Podcast

TWN Special