तकनीक की मदद से करें खीरा फार्मिंग, होगा जबरदस्त मुनाफा

424
04 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

आज के दौर में कृषि Agriculture को भी बिजनेस Business के रूप में देखा जा रहा है। खेती के क्षेत्र Farming Sector में नई तकनीक की मदद से काफी बदलाव देखा जा रहा है। पहले की तुलना में नई तकनीक के प्रयोग से लाभ भी मिल रहा है। इससे दूसरे किसान Farmer भी प्रेरणा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के शिवपुरी Shivpuri जिले के रहने वाले युवा किसान नीरज Farmer Neeraj खीरे Cucumbers की खेती से सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट Internet के माध्यम से खीरे की खेती के बारे में जानकारी जुटाई और इस काम में लग गए। आज वे सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश abroad में भी अपने यहां उगाए खीरों का निर्यात कर रहे हैं। इससे उनकी आय में कई गुना तक की वृद्धि हुई है। वैसे तो शिवपुरी जिले में मुख्य तौर पर टमाटर Tomato की खेती का प्रचलन है। लेकिन इससे अलग खनियाधाना Khaniyadhana  के ग्राम बुकर्रा के नीरज शर्मा ने नई तकनीक से खीरे की खेती शुरू की और वह इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। नीरज के पास लगभग 50 बीघा जमीन है। उन्होंने परंपरागत खेती Traditional Farming से अलग कुछ नया करने का इस लिए विचार किया जिससे अच्छा लाभ कमाया जा सके। तब उन्होंने अपने खेत में पॉलीहाउस Polyhouse लगाया, साथ ही नई तकनीक से खीरे की खेती शुरू कर दी।

Podcast

TWN In-Focus