खुद को एस्ट्रोनॉट बता जापानी महिला से की 24 लाख की ठगी, जानें हैरान करने वाला मामला

525
20 Oct 2022
min read

News Synopsis

मौजूदा वक्त में जालसाजों Fraudsters ने ऑनलाइन स्कैम Online Scams के नए नए तरीके खोज निकाले हैं। जापान Japan में एक स्कैमर्स Scammers से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक शख्स ने खुद को अंतरिक्ष यात्री the Astronauts बताया और एक महिला से कहा कि वह अभी अंतरिक्ष में मौजूद है। उस जालसाज ने कहानी बनाते हुए उसने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है। और अगर वह उसकी लैंडिंग फीस Landing Fees दे देगी तो धरती पर वापस आकर शादी भी कर लेगा। इस मामले में एक जापानी महिला इस ठग का शिकार बनी और उसे अंतरिक्ष यात्री मानते हुए कथित तौर 4.4 मिलियन येन यानी 24.8 लाख दे दिए। जापान से सामने आई इस घटना में एक ठग ने खुद को रूसी अंतरिक्ष यात्री बताया था और पृथ्वी पर लौटने के बाद महिला से शादी करने का वादा भी किया था।

जापान के शिगा प्रान्त Japan's Shiga Prefecture की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की नकली अंतरिक्ष यात्री से इंस्टाग्राम  Instagram पर मुलाकात हुई थी, जहां वह अंतरिक्ष की तस्वीरें Space Photos पोस्ट करता था। उस शख्स ने यह भी दावा किया कि वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन International Space Station (आईएसएस) पर काम करता है। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई और थोड़े दिनों बाद एक जापानी मैसेंजिंग ऐप Japanese Messaging App, ‘लाइन’ Line पर जुड़ गए। इस बातचीत के दौरान ठग ने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है और उससे शादी करने का प्रस्ताव भी रखा।

उसने कथित तौर पर महिला से कहा कि वह अंतरिक्ष से वापस आकर उसके साथ जापान में नई जिंदगी शुरू करना चाहता है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच एक रोमांस स्कैम Romance Scam मानकर कर रही है। जापानी अखबार असाही ने के मुताबिक, ऐसी ही एक घटना पहले भी सामने आ चुकी है, जिसमें एक जापानी महिला को इसी तरह ठग ने अंतरिक्ष यात्री होने का दावा करते हुए संपर्क साधा था।

Podcast

TWN In-Focus