बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर Yadea KS3 Lite हुआ लांच

631
11 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

दुनिया भर Worldwide में जिस तरह से ईवी की मांग बढ़ रही है उसी तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल Electric Vehicles बनाने वाली कंपनिया मार्केट Market में रोज नए मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली चाइनीज कंपनी Yadea ने अपना एक और सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच कर दिया है। कंपनी ने इसे Yadea KS3 Lite अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर नाम दिया है। जैसा कि इसके नाम से भी जाहिर होता है, स्कूटर एक हल्का इलेक्ट्रिक व्हीकल है जो शहरों में चलने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने Yadea KS3 Lite को दो कलर वेरिएंट्स Colour Variants में पेश किया है। इसे पिंक और येलो Pink and Yellow कलर में उतारा है। जिसका फ्रेम ब्लैक कलर में है। कंपनी ने पिछले साल अपना सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Yadea KS3 लांच किया था, लेकिन Yadea KS3 Lite उससे भी कम कीमत में लांच किया है। स्कूटर में 187Wh बैटरी दी गई है। इसके साथ स्कूटर सिंगल चार्ज Single Charge में 25 किलोमीटर तक जा सकता है। अगर कीमत की बात की जाए तो Yadea KS3 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत Scooter Price $379.99 यानी लगभग 28,000 रुपए रखी गई है। Amazon से खरीदे जाने पर इस स्कूटर पर $76 यानी लगभग 5,500 रुपए का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Podcast

TWN Special