Big Boss 16: 3.2 फीट के रैपर अब्दु रोजिक हैं करोड़पति!, पहले ऐसी थी जिंदगी

508
03 Oct 2022
min read

News Synopsis

दर्शकों का टीवी रियलिटी Tv Reality शो बिग बॉस Bigg Boss का इंतजार खत्म हो चुका है। वही इसमें शामिल होने वाले एक सदस्य अब्दु रोजिक Abdu Rojic भी हैं। अब्दु रोजिक का नाम आज कल हर किसी की जुबान पर है। हो भी क्यों न! अब्दु Big Boss 16 के सबसे पहले कंटेस्टेंट हैं। शो के होस्ट सलमान खान ने अब्दु रोजिक को हाल ही हुई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से रूबरू करवाया था। उसके बाद से बिग बॉस फैन्स इस कम कद वाले इन्सान के बारे में जानने के लिए कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए हैं। इसलिए हम आपको अब्दु के बारे में कुछ ऐसी खास बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप अभी तक न जानते हों। Big Boss 16 के सबसे पहले कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक आज कल सोशल मीडिया Social Media पर भी छाए हुए हैं। 27 सितंबर को एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में सलमान खान के साथ वह नजर आए। अब्दु सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और परफॉर्मर Influencer & Performer हैं। वह अपने खुद बनाए हुए गाने गाते हैं और वीडियो यू-ट्यूब YouTube पर अपलोड करते हैं।

खबर है कि बिग बॉस सीजन 16 के अलावा वह सलमान खान की अपकमिंग मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आने वाले हैं। अब्दु की हाइट 3.2 फीट है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। वह अपनी रीजनल लैंग्वेज में रैप करते हैं। इनका एक वीडियो ओही दिल जोर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से ये काफी फेमस हो गए। अब्दु की बर्थ डेट 3 सितंबर 2003 है। 3.2 फीट के अब्दु केवल 17 किलो के इंसान हैं। सोशल मीडिया पर इनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। अकेले Instagram पर ही इनके 40 लाख के लगभग चाहने वाले हैं। लाइमलाइट में आने के बाद अब्दु के पास पैसे की कोई कमी नहीं रह गई थी।

सोशल मीडिया Social Media के अनुसार, कहा जाता है कि एक वक्त था जब इनके माता पिता के पास पैसे की बहुत कमी थी और वो इनकी बीमारी खर्च भी नहीं उठा पा रहे थे। रोजिक के बारे में कहा जाता है कि बचपन से ही इनको रिकेट्स की बीमारी है। इसी वजह से इनकी लम्बाई भी नहीं बढ़ पाई। उस वक्त इनके घर के हालात बहुत अच्छे नहीं थे। इनके माता पिता के पास इनके इलाज के लिए भी पैसे नहीं होते थे। लेकिन अब इन्हें करोड़पति कहा जाता है और इनकी नेटवर्थ Networth 2 करोड़ रुपये के लगभग बताई जाती है। अब्दु बिग बॉस 16 के लिए बहुत एक्साइटेड Excited हैं।  

Podcast

TWN In-Focus