पब्लिक सेक्टर Public Sector के बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र Bank of Maharashtra (बीओएम) ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान सबसे ज्यादा लोन बांटा है। लोन और जमा वृद्धि Loan & Deposit Growth के मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र Bank of Maharashtra सबसे टॉप पर है। BoM के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 के अंत में पुणे मुख्यालय Pune Headquarters वाले लोनदाता बैंक ने ग्रास एडवांस Grass Advance में 26 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,35,240 करोड़ रुपए रिकॉर्ड किया है।
इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया State Bank of India 10.27 फीसदी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 9.66 फीसदी की वृद्धि के साथ थे। जबकि, निरपेक्ष रूप से, एसबीआई SBI का कुल लोन लगभग 18 गुना अधिक 24,06,761 करोड़ रुपए था, जबकि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चौथी तिमाही के अंत में बीओएम की तुलना में पांच गुना अधिक 6,99,269 करोड़ रुपए था।
जमा वृद्धि के संबंध में BoM ने मार्च 2022 के अंत में 16.26 फीसदी की वृद्धि देखी और 2,02,294 करोड़ रुपए जुटाए। प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जमा राशि में 11.99 फीसदी की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर था, जबकि इंडियन बैंक Indian Bank ने 5,84,661 करोड़ रुपए में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।