बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर 160cc स्पोर्ट-नेकेड बाइक Bajaj Pulsar N160 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट को सिंगल-सीट दिया गया है। इसके साथ ही प्रीमियम गोल्ड USD फोर्क भी दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,23,983 रुपये रखी गई है। आइए विस्तार में जानते हैं, कि इसे और किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है?
नए अपडेट के साथ Pulsar N160 का लाइनअप अब चार वेरिएंट में हो गई है। कंपनी का उद्देश्य है, कि अलग-अलग बजट और जरूरत वाले राइडर्स को बेहतर विकल्प मिलें।
> सिंगल-सीट, ट्विन-डिस्क: 1,13,133 रुपये
> डुअल-चैनल ABS: 1,16,773 रुपये
> नया सिंगल-सीट USD फोर्क वेरिएंट: 1,23,983 रुपये
> टॉप-स्पेक USD फोर्क + डुअल ABS: 1,26,920 रुपये
| स्पेसिफिकेशन | Bajaj Pulsar N160 की डिटेल्स |
| इंजन क्षमता | 164.82cc, सिंगल-सिलेंडर |
| अधिकतम पावर | 16 PS @ 8,750 rpm |
| अधिकतम टॉर्क | 14.65 Nm @ 6,750 rpm |
| गियरबॉक्स | 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश |
| फ्रंट सस्पेंशन | टेलिस्कोपिक / गोल्ड USD फोर्क (वेरिएंट पर निर्भर) |
| रियर सस्पेंशन | मोनोशॉक |
| फ्रंट ब्रेक | 300 mm डिस्क |
| रियर ब्रेक | 230 mm डिस्क |
| ABS | सिंगल-चैनल / डुअल-चैनल (वेरिएंट पर निर्भर) |
| फ्रंट टायर | 100/80 - R17 |
| रियर टायर | 130/70 - R17 |
| व्हीलबेस | 1,348 mm |
| सीट हाइट | 795 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 165 mm |
| कर्ब वेट | 152 kg |
| फ्यूल टैंक क्षमता | 14 लीटर |
| लाइटिंग | बाई-फंक्शनल LED प्रोजेक्टर, LED DRLs, LED टेललैंप |
| कंसोल फीचर्स | USB चार्जिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन (डुअल ABS वेरिएंट में) |
| नए अपडेट | गोल्ड USD फोर्क, सिंगल-सीट वेरिएंट |
नई Pulsar N160 अपने सेगमेंट में मिलने वाले कई प्रीमियम फीचर्स को बरकरार रखा गया है।
> बाई-फंक्शनल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प
> LED DRLs
> ग्लिटर पैटर्न वाले LED टेललैम्प
> USB मोबाइल चार्जिंग
> टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
> ABS राइड मोड डिस्प्ले
इसके USD फोर्क वेरिएंट में गोल्ड सस्पेंशन फिनिश दिया गया है। यह मोटरसाइकिल को और भी स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने का काम कर रहा है।
नए वेरिएंट के डाइमेंशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें एवरीडे की राइडिंग के लिए बेहतरीन बैलेंस दी गई है।
व्हीलबेस: 1,348 mm
सीट हाइट: 795 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस: 165 mm
कर्ब वेट: 152 kg
फ्यूल टैंक: 14 लीटर
फ्रंट टायर: 100/80-R17
रियर टायर: 130/70-R17
इसमें ब्रेकिंग के लिए 300 mm फ्रंट डिस्क और 230 mm रियर डिस्क दिया गया है।
नई बाइक में वही भरोसेमंद 164.82cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 16 PS की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन खासकर मिड-रेंज परफॉर्मेंस और स्मूद सिटी राइडिंग के लिए जाना जाता है, जिसने N160 को अपने सेगमेंट में मजबूत जगह बनाने में मदद की है।