Ather Energy ने महाराष्ट्र में 2000 करोड़ निवेश करने की योजना बनाई

291
27 Jun 2024
6 min read

News Synopsis

इलेक्ट्रिक टू-वीलर मेकर एथर एनर्जी Ather Energy ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर, बिडकिन, ऑरिक में अपनी थर्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने कहा कि इस नए प्लांट में इलेक्ट्रिक टू-वीलर और बैटरी पैक दोनों का निर्माण किया जाएगा।

एथर के पास वर्तमान में तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनमें से एक बैटरी प्रोडक्शन के लिए और दूसरी व्हीकल असेंबली के लिए समर्पित है। मौजूदा प्लांट बैटरी पैक और व्हीकल्स का प्रोडक्शन जारी रखेंगी।

एथर के अनुसार महाराष्ट्र में नए प्लांट से उन्हें अपनी लॉजिस्टिक्स लागत कम करके देश के अधिक मार्केट्स के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis Deputy Chief Minister Maharashtra ने कहा "महाराष्ट्र एक अनुकूल कारोबारी माहौल प्रदान करता है, और निवेश के लिए एक टॉप डेस्टिनशन बना हुआ है। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य वैश्विक समकक्षों से मेल खाना या उनसे आगे निकलना है। हम महाराष्ट्र में एथर को पाकर खुश हैं, जो भारत के लीडिंग ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में राज्य की स्थिति को मजबूत करता है।"

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह 2000 करोड़ से अधिक का निवेश है, और इससे करीब 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक प्लांट सालाना 10 लाख यूनिट तक व्हीकल्स और बैटरी पैक तैयार करेगा।

एथर एनर्जी के सीओ-फाउंडर और सीटीओ स्वप्निल जैन Swapnil Jain Co-Founder and CTO at Ather Energy ने कहा "2021 से होसुर में हमारी सुविधाएं हमारे नेशनल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में काम कर रही हैं, जो देश भर में मांग को पूरा कर रही हैं। तमिलनाडु सरकार के समर्थन और एक मजबूत आपूर्तिकर्ता आधार के साथ मौजूदा सुविधाएं एथर के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। हमारे बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और हमारे स्कूटरों की बढ़ती कंस्यूमर मांग के साथ हमने रणनीतिक रूप से अपनी प्रोडक्शन क्षमताओं को एक अतिरिक्त स्थान पर विविधता प्रदान करने का फैसला किया, जो देश के अधिक मार्केट्स के करीब होगा।"

स्वप्निल जैन ने कहा "नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट न केवल हमारी लोजिस्टिक्स लागत को तर्कसंगत बनाएगी, बल्कि हमारे कस्टमर्स को तैयार प्रोडक्ट्स की डिलीवरी में भी तेजी लाएगी। हम महाराष्ट्र सरकार और उसकी नीतियों के आभारी हैं, जो ईवी मैन्युफैक्चरिंग और ग्रोथ को बढ़ावा देती हैं।"

एथर के पास वर्तमान में पूरे भारत में 200 से अधिक एक्सपीरियंस सेंटर और 1900 से अधिक फास्ट चार्जर एथर ग्रिड हैं। एथर को 450 प्लेटफॉर्म 450X, 450S और 450 एपेक्स में अपने परफॉरमेंस स्कूटर के लिए जाना जाता है। एथर एनर्जी ने हाल ही में अपना पहला फैमिली स्कूटर रिज्टा लॉन्च किया है। रिज्टा एस 2.9 kWh की बैटरी से लैस है, और भारतीय ड्राइविंग कंडीशन के अनुसार 123 किमी की रेंज प्रदान करता है। रिज्टा Z दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 2.9 kWh की बैटरी 123 किमी की IDC रेंज प्रदान करती है, और दूसरा 3.7 kWh की बैटरी 159 किमी की IDC रेंज प्रदान करती है।

Podcast

TWN Special