Apple ने iOS 26.5 पब्लिक बीटा रोल आउट किया

35
06 Apr 2026
7 min read

News Synopsis

Apple ने iOS 26.5 का पहला पब्लिक बीटा जारी कर दिया है। इससे उन iPhone यूज़र्स को नए फ़ीचर्स टेस्ट करने का मौका मिलेगा, जिन्होंने Apple के iOS 26 बीटा प्रोग्राम में एनरोल किया है। इस अपडेट में Apple Maps में “Suggested Places” फ़ीचर, RCS के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, और Live Activities को थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज़ पर भेजने की सुविधा शामिल है। iOS 26.5 पब्लिक बीटा 1 को अब कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स पर इंस्टॉल किया जा सकता है। आइए इस अपडेट में शामिल नई चीज़ों पर एक नज़र डालते हैं:

iOS 26.5 पब्लिक बीटा: क्या नया है?

Apple Maps: रिपोर्ट के अनुसार iOS 26.5 के पब्लिक बीटा में अब नया “Suggested Places” फ़ीचर उपलब्ध है। यह टूल आस-पास की ट्रेंडिंग जगहों को दिखाता है, साथ ही यूज़र्स की हाल की सर्च के आधार पर सुझाव भी देता है। यह फ़ीचर सीधे Apple Maps के सर्च टैब में दिखाई देता है, जिससे बिना कोई खास क्वेरी डाले जगहों को खोजना आसान हो जाता है।

Ads in Maps: जैसा कि बताया गया है, Apple Maps में विज्ञापनों के लिए सपोर्ट अब iOS 26.5 के पब्लिक बीटा का हिस्सा है। इस अपडेट में बैकएंड में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है, कि Maps यूज़र्स की लोकेशन, सर्च एक्टिविटी या वे क्या देख रहे हैं, उसके आधार पर लोकल विज्ञापन दिखा सकता है।

RCS एन्क्रिप्शन: Apple एक बार फिर iOS 26.5 के पब्लिक बीटा में RCS मैसेज के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की टेस्टिंग कर रहा है। यह फ़ीचर सबसे पहले iOS 26.4 बीटा में देखा गया था, लेकिन कंपनी ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी, कि RCS के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन iOS 26.4 अपडेट के साथ नहीं आएगा, बल्कि इसे भविष्य के किसी रिलीज़ में पेश किया जाएगा। इस अपडेट के साथ टेस्टिंग के लिए एन्क्रिप्शन वापस आ गया है, हालांकि अभी भी यह साफ़ नहीं है, कि यह पब्लिक रोलआउट का हिस्सा होगा या नहीं।

नए ऐप स्टोर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन: iOS 26.5 के पब्लिक बीटा से पता चलता है, कि ऐप स्टोर पर सब्सक्रिप्शन कैसे काम कर सकते हैं, इसमें बदलाव हो सकते हैं। पब्लिक बीटा टेस्टर्स को सब्सक्रिप्शन के नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं, जिनमें 12 महीने की प्रतिबद्धता से जुड़ी मासिक बिलिंग शामिल है। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है, कि सालाना प्लान का पेमेंट डिस्काउंटेड रेट पर महीने की किश्तों में किया जा सकता है, हालांकि पूरी जानकारी अभी कन्फर्म नहीं हुई है।

EU-खास फीचर्स की टेस्टिंग चल रही है: यूरोपियन यूनियन में Apple थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज़ से जुड़े फीचर्स की टेस्टिंग जारी रखे हुए है। इनमें बाहरी डिवाइस पर Live Activities के लिए समर्थन, साथ ही नोटिफिकेशन और प्रॉक्सिमिटी पेयरिंग में सुधार शामिल हैं। अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, कि ये सुविधाएँ आम लोगों के लिए कब जारी की जाएँगी या कौन सी एक्सेसरीज़ इनका समर्थन करेंगी।

अन्य: iOS 26.5 पब्लिक बीटा मैजिक कीबोर्ड, माउस और ट्रैकपैड जैसी एक्सेसरीज़ के लिए ऑटोमैटिक ब्लूटूथ पेयरिंग जोड़ता है। इस अपडेट में एक नया Inuktitut कीबोर्ड भी जोड़ा गया है, और iPhone से Android पर डेटा ट्रांसफर करते समय मैसेज ट्रांसफर के विकल्पों का विस्तार किया गया है।

iOS 26.5 पब्लिक बीटा 1: एलिजिबल मॉडल

> iPhone Air

> iPhone 17 सीरीज़: iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17e

> iPhone 16 सीरीज़: iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 16e

> iPhone 15 सीरीज़: iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max

> iPhone 14 सीरीज़: iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max

> iPhone 13 सीरीज़: iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max

> iPhone 12 सीरीज़: iPhone 12, iPhone 12 mini, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max

> iPhone 11 सीरीज़: iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max

> iPhone SE (दूसरी जेनरेशन और उसके बाद के मॉडल)

iOS 26.5 पब्लिक बीटा 1: इंस्टॉल कैसे करें

> Apple की वेबसाइट (https://beta.apple.com/sp/betaprogram/) पर पब्लिक बीटा के लिए साइन अप करें।

> iPhone पर Settings-General-Software Update पर जाएँ।

> Beta Updates ऑप्शन पर टैप करें और iOS 26.5 Public Beta चुनें।

> Software Update पेज पर वापस जाएँ और डाउनलोड दिखने का इंतज़ार करें।

> Apple के नियमों और शर्तों से सहमत हों और डाउनलोड प्रोसेस शुरू करें।

> डाउनलोड प्रोसेस पूरा होने के बाद इंस्टॉलेशन शुरू हो जाएगा।

Podcast

TWN In-Focus