Apple ने H2 चिप के साथ AirPods Max 2 लॉन्च किया

29
17 Mar 2026
8 min read

News Synopsis

Apple ने अपने प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन्स का नया मॉडल AirPods Max 2 लॉन्च कर दिया है, यह कंपनी के हाई-एंड ऑडियो प्रोडक्ट का नया वर्जन है, जो पहले मॉडल के लॉन्च के करीब चार साल बाद आया है, नए AirPods Max 2 में कंपनी ने कई बड़े इंटरनल अपग्रेड किए हैं, इनमें बेहतर Active Noise Cancellation (ANC), नया ऑडियो चिप और कई स्मार्ट ऑडियो फीचर्स शामिल हैं, हालांकि डिजाइन के मामले में हेडफोन्स लगभग पहले जैसे ही दिखते हैं, कंपनी का पहला मॉडल AirPods Max दिसंबर 2020 में लॉन्च हुआ था, और यह Apple के सबसे महंगे पर्सनल ऑडियो डिवाइस में से एक बन गया था।

नया H2 चिप देगा बेहतर ऑडियो अनुभव

AirPods Max 2 में सबसे बड़ा बदलाव इसके अंदर इस्तेमाल किए गए नए प्रोसेसर में देखने को मिलता है, कंपनी ने इसमें Apple H2 chip का इस्तेमाल किया है, जो पुराने मॉडल में मौजूद H1 चिप की जगह लेता है, यह नया चिप हेडफोन्स को ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल बनाता है, इसके जरिए कई नए ऑडियो फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो पहले AirPods Max में मौजूद नहीं थे, नया प्रोसेसर साउंड प्रोसेसिंग को बेहतर बनाता है, और अलग-अलग माहौल में ऑडियो को ज्यादा संतुलित तरीके से सुनने का अनुभव देता है।

मिलेंगे कई नए स्मार्ट ऑडियो फीचर्स

AirPods Max 2 में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो यूजर्स के सुनने के अनुभव को ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं, इनमें Adaptive Audio, Conversation Awareness, Voice Isolation और Live Translation जैसे फीचर्स शामिल हैं, Conversation Awareness फीचर खास तौर पर दिलचस्प है, जब यूजर किसी से बात करना शुरू करता है, तो यह फीचर अपने आप म्यूजिक की आवाज कम कर देता है, इससे बिना हेडफोन उतारे भी आसपास के लोगों से आसानी से बात की जा सकती है, वहीं Voice Isolation फीचर कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करके आवाज को ज्यादा साफ बनाने में मदद करता है।

Transparency Mode और ANC हुआ ज्यादा बेहतर

Apple ने AirPods Max 2 में डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया है, इसकी मदद से Transparency Mode पहले से ज्यादा नेचुरल महसूस होता है, इस मोड में यूजर हेडफोन पहनकर भी आसपास की आवाजें साफ सुन सकता है, कंपनी का दावा है, कि अब यह अनुभव पहले से ज्यादा प्राकृतिक लगेगा, इसके अलावा Active Noise Cancellation भी पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है, Apple के अनुसार नया मॉडल पिछले वर्जन के मुकाबले करीब 1.5 गुना ज्यादा प्रभावी ANC प्रदान करता है, जिससे भीड़भाड़ वाले माहौल में भी बाहरी शोर काफी कम हो जाता है।

बेहतर साउंड और Spatial Audio अनुभव

Apple ने नए हेडफोन्स में हाई डायनेमिक रेंज एम्पलीफायर भी जोड़ा है, इसका मकसद अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर साउंड को ज्यादा साफ और संतुलित बनाना है, इसके अलावा Spatial Audio अनुभव को भी बेहतर किया गया है, इस टेक्नोलॉजी की मदद से मूवी या म्यूजिक सुनते समय यूजर को ऐसा महसूस होता है, जैसे आवाज चारों तरफ से आ रही हो, यह फीचर खास तौर पर उन कंटेंट के साथ ज्यादा प्रभावी होता है, जो Spatial Audio को सपोर्ट करते हैं।

अब मिलेगा Lossless Audio सपोर्ट

AirPods Max 2 में एक और बड़ा बदलाव यह है, कि अब यह Lossless Audio को भी सपोर्ट करते हैं, जब यूजर हेडफोन्स को USB-C केबल से कनेक्ट करता है, तो वह बिना किसी ऑडियो कम्प्रेशन के हाई क्वालिटी म्यूजिक सुन सकता है, इससे म्यूजिक की डिटेल और साउंड क्वालिटी बेहतर महसूस होती है।

डिजाइन लगभग पहले जैसा ही

हालांकि नए मॉडल में कई इंटरनल बदलाव किए गए हैं, लेकिन डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है, AirPods Max 2 में वही बड़े ईयर कप और मेश स्टाइल हेडबैंड मिलता है, जो पहले मॉडल की पहचान बन गया था, Apple ने इस बार ज्यादा बदलाव हार्डवेयर और ऑडियो अनुभव पर किए हैं।

भारत में कीमत और उपलब्धता

Apple ने घोषणा की है, कि AirPods Max 2 के लिए प्री-ऑर्डर 25 मार्च से शुरू होंगे, यह हेडफोन्स दुनिया के 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होंगे और अप्रैल की शुरुआत से इसकी शिपिंग शुरू हो सकती है, ग्लोबल मार्केट में इनकी कीमत 549 डॉलर रखी गई है, भारत में इनकी शुरुआती कीमत ₹67,900 तय की गई है, इस कीमत के साथ AirPods Max 2 प्रीमियम हेडफोन सेगमेंट में आते हैं, और उन यूजर्स को टारगेट करते हैं, जो हाई-क्वालिटी ऑडियो और एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं।

Podcast

TWN Special