Amazon भारत में अपने Echo डिवाइस लाइनअप का विस्तार कर रहा है, और इसके लिए उसने नया Echo Spot लॉन्च किया है। इस Alexa-enabled स्मार्ट अलार्म क्लॉक में कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और 2.83-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले है। नए Echo डिवाइस को भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, और इसमें कस्टम अलार्म, स्मार्ट होम इंटीग्रेशन और Alexa की क्षमताओं तक पहुँच सहित कई सुविधाएँ दी गई हैं।
Amazon के अनुसार नया Echo Spot खास तौर पर बेडसाइड क्लॉक के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यूज़र न केवल समय देख सकते हैं, बल्कि Alexa के ज़रिए स्मार्ट अप्लायंस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
Amazon ने नए Echo Spot को दो कलर ब्लैक और ब्लू में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। हालाँकि एक परिचयात्मक ऑफ़र के हिस्से के रूप में नया Echo Spot लिमिटेड पीरियड के लिए 6,449 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा। इच्छुक यूजर्स Amazon.in, Blinkit और Croma के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से Alexa इनबिल्ट के साथ नई अलार्म घड़ी खरीद सकते हैं।
हालांकि अमेज़न ने अपने नए इको स्पॉट को बेडसाइड स्मार्ट अलार्म घड़ी के रूप में पेश किया है, लेकिन यह डिवाइस सिर्फ समय दिखाने से कहीं अधिक काम करता है।
Customisable display and alarms: इको स्पॉट आठ कस्टम-डिज़ाइन किए गए क्लॉक फेस, कई तरह के कलर थीम और नए विज़ुअल एनिमेशन के साथ आता है। टचस्क्रीन यूजर्स को समय, मौसम और गाने के शीर्षक की जांच करने की अनुमति देता है। यह छह डिस्प्ले कलर ऑप्शन प्रदान करता है, नारंगी, बैंगनी, मैजेंटा, लाइम, टील और नीला- जिन्हें पर्सनल रूप देने के लिए क्लॉक फेस के साथ जोड़ा जा सकता है।
Custom alarms with music: स्मार्ट घड़ी यूजर्स को अलार्म ट्यून के रूप में कस्टम म्यूजिक सेट करने या ऑरोरा, डेब्रेक, एंडेवर और फ़्लटर जैसे प्रीलोडेड ऑप्शन में से चुनने की अनुमति देती है। डिवाइस एक स्नूज़ फ़ंक्शन का भी समर्थन करता है, जिसे स्क्रीन पर टैप करके या एलेक्सा से पूछकर एक्टिवेट किया जा सकता है।
Sound and media playback: इको स्पॉट 1.73-इंच के फ्रंट-फायरिंग स्पीकर से लैस है, जो संतुलित बास के साथ क्लियर ऑडियो देता है। स्मार्ट घड़ी Amazon Music, Spotify और JioSaavn जैसी सर्विस से म्यूजिक, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक स्ट्रीम कर सकती है। प्लेबैक के दौरान डिस्प्ले गाने के शीर्षक और अन्य मीडिया विवरण दिखाता है। यूजर्स ऑन-डिवाइस बटन या एलेक्सा कमांड के माध्यम से वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं।
Smart home integration: इको स्पॉट एलेक्सा-सक्षम स्मार्ट होम डिवाइस के साथ संगत है, और इसका उपयोग एलेक्सा रूटीन के माध्यम से उन्हें कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। अल्ट्रासाउंड मोशन डिटेक्शन के साथ यह किसी के कमरे में प्रवेश करने पर लाइट चालू करने या म्यूजिक बजाने जैसी क्रियाओं को भी ट्रिगर कर सकता है।
Communication: डिवाइस अन्य एलेक्सा-enabled डिवाइस पर ऑडियो कॉल, घरेलू घोषणाएँ और ड्रॉप इन कार्यक्षमता का समर्थन करता है।
Privacy controls: प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए इको स्पॉट में माइक्रोफ़ोन चालू/बंद बटन और वॉयस रिकॉर्डिंग को हटाने की क्षमता जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में एडिशनल जानकारी एलेक्सा प्राइवेसी हब पर उपलब्ध है।
अमेज़न डिवाइस इंडिया के डायरेक्टर और कंट्री मैनेजर पराग गुप्ता Parag Gupta ने कहा "कस्टमर्स अपने पसंदीदा म्यूजिक के साथ जाग सकते हैं, एलेक्सा-संगत स्मार्ट लाइट और होम एप्लायंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं, और अपने बिस्तर पर आराम से एलेक्सा को आवाज आदेश देकर मौसम और अपने कैलेंडर पर नज़र डाल सकते हैं।"