एक राजकुमारी रहेगी अब साधारण से फ्लैट में

498
28 Oct 2021
2 min read

News Synopsis

एक शाही परिवार में रहने वाली राजकुमारी जो बड़े ही ठाट-बाट से रहती है अब वो एक साधारण से फ्लैट में रहेगी। ये सुनने में थोड़ा अटपटा सा लग रहा है लेकिन ये सच्चाई है। जापान की राजकुमारी माको ने आठ साल के रिलेशनशिप के बाद बॉयफ्रेंड केई कोमुरो से शादी की है। 30 साल की माको जापान के क्राउन प्रिंस फुमिहितो की सबसे बड़ी बेटी हैं। जापान में ऐसे नियम हैं कि अगर महिला राजशाही परिवार से बाहर किसी आम आदमी से शादी करती है तो उन्हें सारे राजसुख छोड़ने पड़ते हैं। राजकुमारी माको जो करीब 9 करोड़ रुपये पाने की हकदार थीं। शाही परिवार छोड़ने के बाद अब उनका इस पर कोई हक़ नहीं है। जापानी मीडिया NHK की रिपोर्ट के मुताबिक बॉयफ्रेंड से शादी के बाद शाही दर्जा ठुकराने वाली जापान की राजकुमारी माको और उनके पति केई कोमुरो न्यूयॉर्क सिटी में एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहेंगे।

Podcast

TWN In-Focus