दुनिया के मशहूर पुस्तकालय

3048
10 Nov 2021
8 min read

Post Highlight

पुस्तकालय (library) में जाकर किताबों का अध्ययन करके हम लोग अपने ज्ञान में वृद्धि करते हैं। इसलिए लाइब्रेरी को ज्ञान की देवी माता सरस्वती का मन्दिर भी कहा जाता है इसलिए हर विद्यालय में भी पुस्तकालय होता है। पुस्तकालय नवीन ज्ञान का खोज केन्द्र है। वास्तव में पुस्तकालय एक बौद्धिक प्रयोगशाला है, जहाँ हम अपनी बुद्धि के विकास हेतु सत्प्रयास करते हैं। बहुत सारी पुस्तकों को खरीदकर ज्ञान अर्जन करना आसान नहीं है इसलिए पुस्तकालय द्वारा हम उन किताबों का अध्ययन भी कर सकते हैं। पुस्तकालय तो बहुत सारे होते हैं लेकिन कुछ पुस्तकालय जैसे ब्रिटिश पुस्तकालय लंदन, कांग्रेस लाइब्रेरी वाशिंगटन डीसी।

Podcast

Continue Reading..

इंसान की सबसे अच्छी दोस्त किताबें ही होती हैं। इनके हर पन्ने पर ज्ञान छिपा होता है। ज्ञान के अलावा सफलता, मनोरंजन, अनुभव और भी बहुत कुछ होता है इन किताबों में। दुनिया में बहुत सारे लोग किताबें पढ़ने के लिए बेताब रहते हैं इसलिए library या पुस्तकालय, पढ़ने वाले लोगों के लिए एक वरदान की तरह है। पढ़ने के शौकीन लोग पुस्तकालय में जाकर पढ़ते हैं। पढ़ने वाले लोगों के लिए ये बहुत ही अच्छा विकल्प है। वैसे तो दुनिया भर में हजारों पुस्तकालय हैं। कोई छोटे से कमरे में हैं तो कोई बहुत बड़े। लेकिन कुछ पुस्तकालय ऐसे हैं जो बहुत ही खूबसूरत और बड़े हैं और अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। चलिये जानते हैं ऐसे ही कुछ खूबसूरत और आकर्षक पुस्तकालयों के बारे में। 

ट्रिनिटी कॉलेज लाइब्रेरी-डबलिन आयरलैंड

Trinity College library, Dublin आयरिश में सबसे बड़ा शोध पुस्तकालय है। ये आयरलैंड की सबसे पुरानी लाइब्रेरी है। इस लाइब्रेरी को क़्वीन एलिजाबेथ 1 द्वारा स्थापित किया गया था। डबलिन में इस लाइब्रेरी में लगभग पाँच मिलियन पुस्तकें हैं, जिनमें 30,000 वर्तमान धारावाहिक और पांडुलिपियाँ, मानचित्रों और संगीत के महत्वपूर्ण संग्रह शामिल हैं। अपनी ऐतिहासिक स्थिति के परिणामस्वरूप, ट्रिनिटी कॉलेज लाइब्रेरी डबलिन एक कानूनी जमा पुस्तकालय है। पूरी दुनिया के लोग इस पुस्तकालय को देखने आते हैं। पुस्तकालय में विलियम हैमिल्टन विज्ञान और जॉन स्टर्न मेडिकल लाइब्रेरी भी शामिल हैं। ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षणों में से एक होने के बावजूद एक शांत माहौल को बरकरार रखता है। 

सिटी लाइब्रेरी -स्टुटगार्ट जर्मनी

City library, Stuttgart, Germany में है। इस लाइब्रेरी में प्रशासन की तरफ से संस्कृति के हिसाब से अलग-अलग विभाग बनाये गए हैं। जैसे संगीत पुस्तकालय, कला पुस्तकालय, बच्चों के लिये पुस्तकालय, वृद्ध लोगों के लिए अलग पुस्तकालय आदि हैं। इस लाइब्रेरी को कोरिया में जन्में यी इन यंग द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इसका डिज़ाइन रैखिक आकर के दिल जैसा है। 

रशियन स्टेट लाइब्रेरी

Russian state library रूस का राष्ट्रीय पुस्तकालय है, जो रूस की राजधानी मॉस्को में स्थापित है। पुस्तकालय की स्थापना 1 जुलाई, 1862 को मास्को के  पहले मुफ्त सार्वजनिक पुस्तकालय के रूप में किया गया था। रूस स्टेट पुस्तकालय पहले लेनिन पुस्तकालय के नाम से जाना जाता था। यह किताबों के संग्रह के लिए देश में सबसे बड़ा और दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा है। यहाँ 4 करोड़ 40 लाख के लगभग किताबें हैं। मुद्रित पुस्तकें, पत्रिकाएं और रूस के राष्ट्रीय दस्तावेज सुरक्षित रखे हुए हैं। यहाँ कई प्राचीन और नए दस्तावेज भी हैं। यहाँ पर किताबें और दस्तावेज बहुत लंबी-लंबी आलमारियों में रखे हुए हैं।

कांग्रेस लाइब्रेरी, वाशिंगटन डीसी (Congress library,Washington)

कांग्रेस पुस्तकालय दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तकालय है। यह लाइब्रेरी अमेरिका के वाशिंगटन में है। यह लाइब्रेरी करीब 220 साल पुरानी है। इस पुस्तकालय में 16 करोड़ 40 लाख (164 मिलियन) पुस्तकें 470 विभिन्न भाषाओं में मौजूद हैं, जो 1349 किलोमीटर लंबी अलमारियों पर रखी हैं। इसे देखने के लिए जहां, दुनिया भर से लगभग 19 लाख लोग आते हैं। इस लाइब्रेरी में लगभग 3000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। यहां कानून सामग्री, फिल्म, नक्शे, संगीत और ध्वनि रिकॉर्डिंग का दुनिया में सबसे बड़ा संग्रह मिलता है। 

ब्रितानी पुस्तकालय British Library, London

लंदन स्थित 'ब्रिटिश लाइब्रेरी' दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है। इस लाइब्रेरी की स्थापना ब्रिटिश लाइब्रेरी अधिनियम 1972 के तहत, एक जुलाई 1973 को एक स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई थी। ब्रिटिश पुस्तकालय में प्रत्येक साल लगभग 30 लाख पुस्तकें बढ़ जाती हैं। अभी यहाँ अलग-अलग भाषाओं में 15 करोड़ पुस्तकें उपलब्ध हैं। इस पुस्तकालय में 12 सौ लोग एक साथ पढ़ाई कर सकते हैं। 

न्यूयॉर्क पब्लिक पुस्तकालय New York public library

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी अमेरिका की 'न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी' है और यह यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी भी है। यहाँ 5 करोड़ 50 लाख पुस्तकों इत्यादि का संग्रह मौजूद है। साल 1895 में इसकी स्थापना हुई थी। इस पुस्तकालय में चार करोड़ 65 लाख के लगभग रिसर्च सामग्री उपलब्ध है। न्यूयॉर्क पब्लिक पुस्तकालय में विश्व के किसी अन्य पुस्तकालय के मुकाबले सबसे ज्यादा लोग आते हैं। 

TWN In-Focus