महिलाओं के लिए बिज़नेस आइडियाज़

3433
06 Oct 2021
8 min read

Post Highlight

आजकल कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं हाथ न आजमा रही हों। महिलाएं भी चाहती हैं कि उनका अपना खुद का बिज़नेस हो, खुद का काम हो जो उनके नाम से चले, इसलिए ऐसे बहुत सारे क्षेत्र हैं जिनमें वो अपना भविष्य तलाश सकती हैं जैसे ब्यूटी पार्लर, हेल्थ केयर, फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग, हस्त कला, खानपान, फैशन उद्योग आदि।

Podcast

Continue Reading..

आजकल महिलाएं हर उद्योग और क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और पिछले कुछ सालों से महिला उद्यमियों की संख्या भी बढ़ रही है। अब महिलाएं सिर्फ चूल्हे-चौके में घिसना नहीं चाहती हैं, वो कुछ नया करना चाहती हैं और अपने पैरों पर खड़े होना चाहती हैं। इसलिए ये कुछ बिज़नेस आईडियाज़ हैं जिससे महिलाएं आसानी से खुद का व्यवसाय शुरू करके एक नया मुकाम हांसिल कर सकती हैं।

खान-पान उद्योग

आजकल हर वर्ग के लोगों को बाहर के खाने का चस्का लग गया है। खासकर आज के युवा घर में भोजन करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए बाहर खाने का चलन आजकल कुछ ज्यादा ही हो गया है। इसका मतलब खाने का कोई भी बिज़नेस शुरू करके इसमें अच्छी कमाई हो सकती है। जैसे कैफे-कैफे युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय जगह है। घर पर बना खाना - महिलाओं को खाना बनाने का काफी शौक होता है। वो इसको एक व्यवसाय के रूप में शुरू कर सकती हैं। पार्टियों के लिए आर्डर ले सकती हैं। रेस्टोरेंट- अगर आपके पास बजट थोड़ा अच्छा है तो ये विकल्प भी अच्छा है।

ब्यूटी पार्लर

ये बिज़नेस अधिकतर महिलाओं द्वारा ही चलाया जाता है। क्योंकि अधिकांश महिलाओं को सुंदरता का ज्ञान अधिक होता है तथा सुन्दर बनाना और बनना उनको पसंद भी होता है, इसलिए यह व्यवसाय भी महिलाओं के लिए बढ़िया है और इसको कम पूँजी में भी शुरू कर सकते हैं। ब्राइडल मेकअप से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। मेहँदी डिज़ाइन और नेल आर्ट ये भी युवतियों को काफी लुभा रहा है। स्पा और सैलून सेंटर भी खोल सकते हैं।

फ्रीलांस लेखन 

अगर आपकी किसी भाषा पर अच्छी पकड़ है तो फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसमें आप राइटिंग करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। क्रिएटिव राइटिंग- कई कंपनियां, विज्ञापन एजेंसियां, संगठन अन्य कई एजेंसियां उन लेखकों को लेते हैं जो रचनात्मक लेखन कर सकें, अपने विचार और अपनी बात रख सकें। बहुत सारी आईटी कंपनियां कंटेंट लिखने के लिए लेखकों को अपनी कंपनी में रखते हैं। अगर लेखन में रूचि हो और अच्छा लिख लेते हो तो आप एक लेखक का कार्य कर सकती हैं। ब्लॉगर- इसमें आप अपना ब्लॉग बना सकते हैं। जो भी टॉपिक हो उसमें अपनी बात या विचार रख सकते हैं।

फैशन उद्योग 

फैशन उद्योग में आप जैसे बुटीक खोल सकती हैं क्योंकि कपड़ों में आजकल बहुत वैरायटी है। नए स्टाइल के या नए ट्रेंड के डिज़ाइनर कपडे रख या खुद डिज़ाइन कर सकती हैं। अगर आपके पास थोड़ा पैसा इकठ्ठा हो जा रहा है तो आप अपना फैशन ब्रांड भी स्टार्ट कर सकती हैं। इसके अलावा बैग और एक्सेसरीज़ ये चीज़ें भी लोगों को काफी आकर्षित करती हैं। जो महिलाएं कम पढ़ी-लिखी हैं, वो सिलाई, कढ़ाई के व्यवसाय को अपना सकती हैं। इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए अधिक पैसे की जरूरत भी नहीं होती है।

हस्त कला 

इसमें हाथों से तैयार की गयी चीज़ें आती हैं। जिनको हेंडीक्राफ्ट की जानकारी है वो ये बिज़नेस स्टार्ट कर सकते हैं। जैसे कागज़, लकड़ी के बने हेंडीक्राफ्ट और हैंडमेड आभूषण आदि।

हेल्थकेयर

हर इंसान अपने को फिट रखना चाहता है, वह फिट दिखना चाहता है और इसके लिए व्यक्ति तरह-तरह के योग, व्यायाम करते हैं और इसको सीखने के लिए उन्हें एक ट्रेनर की ज़रूरत होती है। इसलिए आप एक ट्रेनिंग सेंटर या फिटनेस सेंटर भी खोल सकती हैं। ट्रेनिंग सेंटर में आप डांस, योगा और विभिन्न प्रकार के व्यायाम सिखा सकती हैं।

आजकल कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं हाथ न आजमा रही हों। महिलाएं भी चाहती हैं कि उनका अपना खुद का बिज़नेस हो, खुद का काम हो जो उनके नाम से चले, इसलिए ऐसे बहुत सारे क्षेत्र हैं जिनमें वो अपना भविष्य तलाश सकती हैं जैसे ब्यूटी पार्लर, हेल्थ केयर, फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग, हस्त कला, खानपान, फैशन उद्योग आदि।

TWN Special