कौन रोक रहा है आपको?

1293
21 Feb 2022
8 min read

Post Highlight

बहाना बनाना तो बेहद आसान है। जो व्यक्ति बहाने बनाता है, उसे बहुत अच्छा लगता है कि आज मेरे पास ये नहीं है, वो नहीं है, मैं थका हुआ हूं, लेकिन जो सच में कुछ करना चाहता है, वह बहाने बनाने की बजाय काम करने में ज्यादा भरोसा रखता है।

Podcast

Continue Reading..

कौन रोक रहा है आपको? क्या रोक रहा है आपको What's stopping you? क्या आप थक चुके हैं? क्या आपने अच्छी नींद नहीं ली है? क्या आपके पास इतनी एनर्जी नहीं है कि आप आज कुछ करो? क्या आपके पास समय की कमी है? क्या यही सब आपको रोक रहे हैं? क्या आपके पास पैसे नहीं है? या जो चीज़ आपको रोक रही है, वह खुद आप हैं। आप खुद को मेहनत करने से रोक रहे हैं। हां, वह सिर्फ आप ही हैं, जो खुद को मेहनत करने से रोक रहे हैं।

बहाना बनाना तो बेहद आसान है। जो व्यक्ति बहाने बनाता है, उसे बहुत अच्छा लगता है कि आज मेरे पास ये नहीं है, वो नहीं है, मैं थका हुआ हूं, लेकिन जो सच में कुछ करना चाहता है, वह बहाने बनाने की बजाय काम करने में ज्यादा भरोसा रखता है। लोगों को अपनी कहानी सुनाना बंद करें, बहाने बनाना बंद करें stop giving excuses और आपके पास जो कुछ भी है, उससे ही शुरुआत करें। 

जो लोग अपनी ज़िंदगी को भरपूर तरीके से जी रहे हैं, उनसे ईर्ष्या करना बंद करें। उन लोगों ने उस मुकाम को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है, तब जाकर आज वे अपनी बेस्ट लाइफ जी रहे हैं। बिना संघर्ष और मेहनत किए कोई भी आगे नहीं बढ़ा है।  आपको जिस चीज़ से दिक्कत है, उसके लिए काम करिए। ऐसे सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होगा। जो भी चाहिए, उसे जाकर ले लो। इतनी मेहनत करो कि तुम्हें वह सब कुछ मिल जाए, जो तुम्हें चाहिए। 

बहाने बनाना खुद से झूठ बोलने जैसा है। कब तक खुद से झूठ बोल पाओगे? 

सच्चाई यह है कि आपके पास समय की कोई कमी नहीं है। आपके पास हर स्किल skill को सीखने का समय है। आप मेहनत कर सकते हैं। आपके पास धैर्य patience है, ज्ञान knowledge है, सपोर्ट है, अनुशासन discipline है, जिससे आप सब कुछ हासिल कर सकते हैं। खुद को चैलेंज challenge दें। जिस काम को करने के बारे में सोच लिया है, उसे कैसे भी करें। जीवन में कुछ भी आपको आसानी से नहीं मिलता है। ना किसी को आज तक मिला है, ना कभी मिलेगा। हर चीज़ की कोई ना कोई कीमत होती है। 

आसान नहीं है, बहुत मुश्किल है। अगर आसान होता तो आज सब खुश होते। 

याद रखें कि समय आपका है। सपना आपका है it's your dream और उसे पूरा भी आपको करना होगा। कल, कल, कल, कल जैसा तो कुछ है ही नहीं। आपके पास सिर्फ आज है। चीज़ों को कल पर टालने की बजाय उन्हें आज ही करो। कब तक ये कल का बहाना चलेगा? आपको ख़ुद भी नहीं पता ये कल कब आएगा। 

खुद से कहो कि अब मुझे किसी चीज़ के लिए कोई बहाना नहीं देना है। मुझे जो चाहिए वह मैं लेकर ही रहूंगा। मैं बेस्ट हूं I am the best और मैं ये साबित कर सकता हूं। जब भी लगे कि आप कोई काम नहीं कर सकते, उसे और मन से करो। किसी दूसरे को नहीं खुद को ये दिखा दो कि तुम कुछ भी कर सकते हो। हाथ पर हाथ धरकर बैठने से कुछ नहीं होता है इसीलिए उठो, प्लान बनाने और काम पर लग जाओ। अपने हर सपने को हकीकत में बदल दो। 

अगर अभी भी तुम्हें कोई रोक रहा है तो वह सिर्फ तुम हो। 

What's stopping you? YOU !

If you want it, go get it.

TWN In-Focus