आपकी कौन सी बातें दूसरों को पसंद आती हैं?

1734
09 Mar 2022
8 min read

Post Highlight

हमारे व्यक्तित्व की कई ऐसी चीजें हैं जिनसे दूसरे लोग प्रभावित होते हैं और सबसे हमारी सराहना करते हैं, वहीं दूसरी ओर व्यक्तित्व की कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं, जो लोग नहीं पसंद करते हैं। लोग आपकी अच्छी और बुरी दोनों आदतों को ही नोटिस करते हैं लेकिन अच्छी आदतों को ज्यादा नोटिस करते हैं।

 

 

Podcast

Continue Reading..

हम सब यूनिक हैं। हम सभी के पास कुछ न कुछ ऐसी क्वालिटीज qualities हैं, जो हमें दूसरों से अलग बनाती हैं। यही क्वालिटीज हमारी पहचान होती हैं। हमारे व्यक्तित्व की कई ऐसी चीजें हैं जिनसे दूसरे लोग प्रभावित होते हैं और सबसे हमारी सराहना करते हैं, वहीं दूसरी ओर व्यक्तित्व की कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं, जो लोग नहीं पसंद करते हैं। 

लोग आपकी अच्छी और बुरी दोनों आदतों को ही नोटिस करते हैं लेकिन अच्छी आदतों को ज्यादा नोटिस करते हैं। जब लोग आपकी किसी अच्छी आदत के बारे में जान जाते हैं तो ऐसा अक्सर होता है कि वे किसी दूसरे से आपकी उस अच्छी आदत के बारे में बात करते हैं और आपकी सराहना करते हैं। आइए राशियों की मदद से जानते हैं कि हमारी कौन सी बातें दूसरों को पसंद आती हैं-

1. मकर राशि Capricorn

टाइम मैनेजमेंट time management और प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ professional and personal life में बैलेंस balance बनाना मुश्किल है और लोग इस बात को अच्छे से जानते हैं लेकिन मकर राशि के लोगों को चीज़ों को मैनेज करना अच्छे से आता है और यही कारण है कि लोग चाहते हैं कि आप उन्हें ये गुण सिखाएं। अक्सर ऐसा होता है कि लोग आपकी टाइम मैनेजमेंट स्किल की सराहना दूसरों से करते हैं। अपने प्रोफेशन से प्यार, काम के प्रति उत्साह और कड़ी मेहनत और लगन से हर काम करने की आदत आपको दूसरों से आगे ले जाती है। इन स्किल्स skills की मदद से मकर राशि के लोग हर ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

2. तुला राशि Libra

इसे संतुलन balance की राशि कहते हैं। इस राशि के लोगों का स्वभाव बेहद शांत होता है और किसी काम को हड़बड़ी में करने की बजाय ये समय लेकर हर काम को रिलैक्स मूड में करना पसंद करते हैं। बेहद ही चिल और कूल chill and cool nature स्वभाव होने के नाते ये किसी भी जगह बहुत जल्दी लोकप्रिय हो जाते हैं और लोग इनसे दोस्ती करना चाहते हैं। आपका चिल और कूल नेचर सभी को बेहद पसंद आता है और इसीलिए लोग आपकी दूसरों से तारीफ करना नहीं भूलते हैं। 

3. धनु राशि Sagittarius

धनु राशि के लोग फ्री स्पिरिटेड free spirited स्वभाव के होते हैं। फ्रीडम एंजॉय करना और घूमना इन्हें बेहद पसंद होता है। इनके स्वभाव से सामने वाला व्यक्ति इतना खुश हो जाता है कि तुरंत इनकी तारीफ कर देता है। 

4. कन्या राशि Virgo

ऐसा कहा जाता है कि इस राशि के लोग परफेक्शनिस्ट perfectionist होते हैं क्योंकि इन लोगों को लगभग हर काम में महारत हासिल होती है। अपनी सोच बूझ से कठिन चीज़ों को आसान बनाना इन्हें अच्छे से आता है। इनके थॉट प्रोसेस thought process और क्लियर विजन clear vision वाली क्वालिटी लोगों को बहुत अच्छी लगती है। इनके पास रेयर क्वालिटीज rare qualities होती हैं इसीलिए लोग इनकी प्रशंसा करना नहीं भूलते हैं।

5. मिथुन राशि Gemini

कम्युनिकेशन स्किल communication skill में इन लोगों ने महारत हासिल की है इसीलिए इन्हें सोशल बटरफ्लाई social butterfly भी कहा जाता है। ये लोग किसी से भी कम्युनिकेट कर सकते हैं क्योंकि इनमें जबरदस्त की सोशल स्किल social skill भी होती है। हर कोई इनका दोस्त बनना चाहता है।

6. मेष राशि Aries

मेष राशि के लोग काफी बोल्ड, हिम्मती और स्ट्रेटफॉरवर्ड होते हैं और लोगों को उनका यही गुण सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। अपने इन्हीं गुणों की मदद से वह अपने करियर में भी बहुत अच्छा करते हैं।

7. सिंह राशि Leo

लाइफ में लगभग हर चीज़ को पाने के लिए हमारा फोकस्ड रहना ज़रूरी है और सिंह राशि के लोगों की सबसे बड़ी क्वालिटी यही होती है कि वे जल्दी डिस्ट्रैक्ट नहीं होते और फोकस्ड रहकर अपना काम करते हैं। दूसरे लोग उनके इसी गुण से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इनकी दूसरी खूबी जो सबको बहुत पसंद आती है, वो है इनका पैशन। ये अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। 

8. वृश्चिक राशि Scorpio

इन्हें लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है और ऐसा करके इन्हें खुशी मिलती है। इनका यही गुण लोगों को बहुत पसंद आता है और इसीलिए ज्यादातर लोग इनसे इसीलिए दोस्ती भी करना चाहते हैं।

Think with Niche पर आपके लिए और रोचक विषयों पर लेख उपलब्ध हैं एक अन्य लेख को पढ़ने के लिए कृपया नीचे  दिए लिंक पर क्लिक करे-

https://www.thinkwithniche.in/blogs/details/what-your-zodiac-sign-says-about-your-profession-and-career

TWN In-Focus