जीवन में खुश रहने के तरीके

1269
27 Oct 2021
9 min read

Post Highlight

नकारात्मक सोच की शुरुआत विपरीत परिस्थिति से होती है। जब हम असफल हो जाते हैं तो नकारात्मक विचार आने लगते हैं। जिससे हमे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशानी होने लगती है लेकिन अगर हम चाहें तो थोड़ी सी कोशिश करके जीवन में फिर से आगे बढ़ सकते हैं। हम बस कुछ तरीके अपनायें तो जीवन  में सफल हो सकते हैं। कोशिश कीजिये कि हमारे आसपास का माहौल अच्छा हो, सुबह जल्दी उठकर ईश्वर का नाम लें, योगा करें, दोस्तों के साथ मस्ती करें और खुश रहें।

Podcast

Continue Reading..

यूँ तो इंसान के जीवन में सुख और दुःख दोनों ही आते हैं। पर फिर भी हम कई बार विपरीत परिस्थितियों में हार मान जाते हैं। घबरा जाते हैं ज़िंदगी से, हम सोचने लगते हैं कि  हमारी ज़िंदगी में अब कभी भी सुख नहीं आयेगा। नकारात्मक्ता हमें पूरी तरह से घेर लेती है। नकारात्मक विचार हमारे मानसिक और शारीरिक दुश्मन हैं। हमे इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिये। नकारात्मक विचार अगर हमारे दिमाग में बैठ जायें तो इनसे निकलना बहुत मुश्किल है लेकिन फिर भी कुछ तरीके हैं जिन तरीकों से हम कोशिश करके खुश रह सकते हैं। नकारात्मक विचारों से छुटकारा पा सकते हैं। 

सुबह जल्दी उठें और व्यायाम करें 

अगर आप सुबह जल्दी उठते हो तो आपका दिन अच्छा जाता है क्योंकि जल्दी उठने से आपके पास अन्य कार्य करने के लिए काफी समय होता है। आप अपने काम सुचारु रूप से कर सकते हैं। जल्दी उठने से पूरे दिन ताजगी सी महसूस होती है। इससे आपकी दिनचर्या सही रहती है। आपकी सोच सकारात्मक होने लगती है और दिमाग भी तेज होता है इसलिए हमेशा सूर्योदय से पहले उठने की कोशिश करें। जल्दी उठने के पश्चात व्यायाम व योग करें करें। व्यायाम व योग करने से आप चुस्त व दुरुस्त रहेंगे। आपके पास बीमारियाँ नहीं आयेंगी जिससे आप एकदम फिट रहोगे। 

प्रभु का नाम लें और हल्का संगीत सुनें 

सुबह उठने के बाद भगवान का नाम ज़रूर लें। हम कुछ देर अगर ईश्वर का ध्यान करते हैं, तो हम उस समय अच्छा ही अच्छा सोचते हैं।  ईश्वर का ध्यान करने से हमारे दिल और दिमाग में सिर्फ और सिर्फ अच्छे विचार आते हैं। मन भी शांत रहता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। साथ ही सुबह समय भजन या हल्का संगीत सुनें। क्योंकि संगीत सुनने से सुकून मिलता है। संगीत से नयी ऊर्जा मिलती है और ताजगी का एहसास होता है। संगीत से अकेलापन भी महसूस नहीं होता है और हम अच्छा सोचने लगते हैं।  

अपनों के साथ समय बितायें 

कोशिश करें, जो तुम्हारे अपने हैं उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। अपने दोस्तों या घर के बुजुर्गों के साथ कुछ देर बैठें। जीने के लिए जरूर एक नयी राह  मिलेगी। ऐसा करने से आपको अच्छा लगेगा। छोटी-छोटी चीज़ों में खुशियाँ ढूंढ़ने की कोशिश कीजिये। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूम कर आयें। इससे आपका मन भी हल्का हो जाएगा। जीने के लिए नयी ऊर्जा का संचार होगा। सिर्फ और सिर्फ आज के बारे में सोचिये और खुश रहिये। हमेशा कुछ अच्छा सोचने की कोशिश कीजिये। नये दोस्त बनायें। दोस्तों के साथ एक बात सबसे अच्छी होती है कि हम उनके पास अपना दुःख भी बाँट लेते हैं। अगर हम किसी बात से परेशान हैं तो दोस्तों के साथ शेयर करने से वो परेशानी कम हो जाती है। 

हमेशा खुश रहें 

कोशिश कीजिये हमेशा ख़ुश रहने की। क्योंकि कहते हैं खुशी से बढ़कर कोई खुराक नहीं। अगर हम खुश रहते हैं तो दुःख हमारे पास नहीं आता है और साथ ही अगर हम खुश रहते हैं तो नकारात्मकता भी पास नहीं आती है। अगर आप जीवन में कभी हार भी जाते हो तो ये मत सोचिये कि अब आगे कुछ नहीं हो सकता है। ऐसा नहीं है, एक बार फिर से कोशिश कीजिये आपको सफलता जरूर मिलेगी। उस असफलता से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको पता चलेगा कि आपने कहाँ-कहाँ गलतियाँ की हैं। तभी तो आप दोबारा से वो गलती नहीं करोगे। बस जीवन से कुछ न कुछ सीखिये। प्यार बाँटिये और खुश रहिये।

TWN In-Focus