वॉयस ओवर में बनाएं करियर

2674
13 Jan 2022
8 min read

Post Highlight

आजकल एनिमेटेड फिल्मों और बच्चों के कार्टून कैरेक्टर के लिए वॉयस ओवर का कार्य काफी फल-फूल रहा है। मनोरंजन जगत में इसकी मांग बढ़ती जा रही है। वे कलाकारों को और भी रोमांचक और आकर्षक बनाते हैं जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं। अगर आपकी आवाज़ अच्छी है और आप आत्मविश्वास से भरपूर है तो यह करियर विकल्प आपके भविष्य को सीढ़ी दे सकता है। इसके लिए ज़रूरी कौशल को बेहतर ढंग से सीखने के लिए वॉयस-कोचिंग पाठ्यक्रम का चुनाव भी कर सकते हैं। विभिन्न भाषाओं के जानकार लोगों के लिए इस क्षेत्र में अवसरों की कोई कमी नहीं है क्योंकि यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका देता है।

Podcast

Continue Reading..

आपने ऐनिमेटेड फिल्म कार्टून या ऐसे टीवी शो ज़रूर देखे होंगे जहां अभिनेता विभिन्न आवाजों में अभिनय करते हैं। वे वास्तविक आवाजों से बिल्कुल अलग होते हैं जो वास्तव में वॉयस ओवर आर्टिस्ट voice over artist का कमाल होता है। वे कलाकारों को और भी रोमांचक और आकर्षक बनाते हैं जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं। टीवी और फिल्म जगत की अपार वृद्धि के चलते वॉयस ओवर आर्टिस्ट की मांग काफी बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल होती जा रही है, वैसे-वैसे वॉयस टैलेंट की मांग भी बढ़ती जा रही है। वॉयस ओवर आज के समय में बहुत ही रोचक करियर विकल्प बनता जा रहा है। यह काफी रोमांचक लगता है कि व्यक्ति सिर्फ अपनी आवाज का उपयोग कर उससे पैसे कमा सकता है।

ये टैलेंट होते हैं ज़रूरी

अगर आपकी आवाज़ अच्छी है और आप बोलने में कुशल हैं तो आवाज अभिनय voice acting और डबिंग dubbing की पेशेवर दुनिया professional world आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकती है। लेकिन एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट बनने के लिए आपके पास शब्दों के सही उच्चारण का ज्ञान होना ज़रूरी है। आपकी आवाज़ की‌ रेंज, उच्चारण, आत्मविश्वास और पेशेवर रवैया इस क्षेत्र में सफल होने के कुछ अहम पहलू हैं। इसके अलावा आपकी स्पष्ट आवाज ऐसी हो जो आसानी से थकनी नहीं चाहिए। यह कुछ प्राथमिक गुण हैं जो वॉयस ओवर करने के लिए एक कलाकार में होने चाहिए। आप इन्हें बेहतर ढंग से सीखने के लिए वॉयस-कोचिंग पाठ्यक्रम का चुनाव भी कर सकते हैं। थोड़े से प्रशिक्षण और प्रतिभा के साथ, आप उन प्रोजेक्ट्स के लिए फिट हो सकते हैं जिनके लिए स्पष्ट आवाज की आवश्यकता होती है। इसके अलावा अगर आप विभिन्न भाषाओं पर अच्छा कमांड रखते हैं तो आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रोजेक्ट खोजने में सक्षम होते हैं।

क्या होती हैं जिम्मेदारियां और कमाई?

यह सवाल अमूमन उठाया जाता है कि आख़िर एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट को किन जिम्मेदारियों को पूरा करना होता है। तो आसान शब्दों में कहें तो एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट को दी गयी  स्क्रिप्ट के शब्दों में भाव डालकर ऑडियो रिकॉर्डिंग करना होता है। ध्वनि के तकनीकी पहलुओं को सीखने के बाद आर्टिस्ट के लिए डबिंग फिल्म, टीवी शो, एनीमेशन फीचर आदि की पेशकश करना आसान हो जाता है। आप चाहें तो वॉयस ओवर में फ्रीलांसिंग करियर ऑप्शन की तरफ भी जा सकते हैं जिससे आप घर बैठे भी विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं। इन प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आप अच्छे वेतन की उम्मीद करते हैं तो यह ग़लत नहीं होगा। वर्तमान में, मजबूत पोर्टफोलियो के साथ वॉयस ओवर अभिनेता हर महीने 50,000-100,000 INR या उससे भी अधिक कमाते हैं। वॉयस टैलेंट न केवल स्टूडियो और प्रोजेक्ट में बिताए समय के लिए कमाई करते हैं बल्कि उन्हें एक विशिष्ट समय के लिए रॉयल्टी का भी भुगतान किया जाता है। इसलिए मौजूदा समय में वॉयस-ओवर प्रोजेक्ट्स से कमाई अंतहीन है‌ और कलाकारों को करियर के लिए अच्छा अवसर प्रदान करता है।

TWN In-Focus