झंडे के रंग में बसता है देश का अभिमान

4921
08 Dec 2021
8 min read

Post Highlight

दुनिया भर के सभी देशों को पहचान मिलती है उसके झंडे से। जैसा कि हम सभी जानते हैं हर एक देश का अपना एक अलग झंडा है, उसका अलग रंग है, उसकी एक अलग संरचना है। हर देश का झंडा country flag अलग तरह का होता है, दुनिया भर में किसी भी देश का झंडा किसी दूसरे के सामान नहीं होता। झंडों की यही अलग संरचना और उन झंडों का अलग होना देश के अभिमान और देश कितना शसक्त है, यह दर्शाता है।

Podcast

Continue Reading..

दुनिया भर के सभी देशों को पहचान मिलती है उसके झंडे से। जैसा कि हम सभी जानते हैं हर एक देश का अपना एक अलग झंडा है, उसका अलग रंग है, उसकी एक अलग संरचना है। हर देश का झंडा country flag अलग तरह का होता है, दुनिया भर में किसी भी देश का झंडा किसी दूसरे के सामान नहीं होता। झंडों की यही अलग संरचना और उन झंडों का अलग होना देश के अभिमान और देश कितना शसक्त है, यह दर्शाता है। हर देश का झंडा उस देश की अलग- अलग Quality को दर्शाता है जैसे - जनसंख्या population, शक्ति  power, न्याय justice और देश के भू-भाग को दर्शाता है। झंडा उस देश की आन-बान-शान और सम्मान का प्रतीक होता है। देश से बाहर निकलने के बाद आपके देश का झंडा आपकी पहचान है, आपके देश की पहचान है, फिर चाहे कोई भी क्षेत्र हो खेल, विज्ञान, राजनीती सिनेमा या फिर कुछ और देश का झंडा सदैव ही वहां होता है।  

आइये जानते हैं अलग-अलग देशों के झंडे के बारे में :- 

1 . भारत India  

भारत का झंडा महत्वपूर्ण तीन रंगों से बना है केसरिया, सफ़ेद और हरा और उसके बीच में एक अशोक चक्र है, जिसमे 24 तीलियाँ होती हैं। यह तीलियाँ उन्नति का प्रतीक है। केसरिया रंग त्याग और बलिदान, सफ़ेद रंग सत्य और शांति, जब कि हरा रंग हरियाली और खुशहाली को दर्शाता है। अशोक चक्र navy blue  रंग का है। यह झंडा 15 अगस्त 1947 को को अपनाया गया इसकी संरचना पिंगली वेंकैया Pingali Venkayya ने की थी। हमारे झंडे को तिरंगा कहा जाता है।  

2. अमेरिका united states of America 

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के झंडे में मुख्यतः तीन रंग होते हैं, लाल, नीला और सफ़ेद। अमेरिका के झंडे में सफेद और लाल रंग की 13 समान धारियां होती हैं, लाल रंग युद्ध में कठोरता और साहस को दर्शाता है सफ़ेद रंग शुद्धता और बेगुनाही को दर्शाता है इसमें एक कोने में नीली आयत होती है, यह नीला रंग सतर्कता और न्याय को दर्शाता है इसमें पचास छोटे, सफेद, पांच कोने के तारे होते हैं जो कि संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 50 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 13 धारियां 13 ब्रिटिश उपनिवेशों का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह अमेरिका का 27 वां झंडा है। यह झंडा 4 जुलाई 1960 में अपनाया गया। इसको Robert G. Heft ने बनाया था। अमेरिका के झंडे को Old Glory के नाम से जाना जाता है। 

3. ऑस्ट्रेलिया Australia

 ऑस्ट्रेलिया का झंडा मुख्य रूप से तीन रंगों का होता है लाल, नीला और सफ़ेद। ऑस्ट्रेलिया का ध्वज नील रंग का है, जिसमें ऊपर की तरफ कोने में ब्रिटिश झंडा है, जो कि ब्रिटिश उपनिवेश के इतिहास को दर्शाता है। एक बड़े सफेद सात कोने का बड़ा सितारा है, जो कि देश के 6 राज्यों और एक territory को दर्शाता है। इसके साथ- साथ इसमें पांच सफेद रंग के छोटे सितारे भी हैं, जो कि Southern cross constellation को दर्शाता है। ऑस्ट्रेलिया ने इसे 1967 में राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। यह झंडा ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति वफादारी का प्रतीक भी माना जाता है।  

4. साऊथ अफ्रीका Republic of South Africa 

साऊथ अफ्रीका के झंडे में 6 रंग होते हैं। काला, हरा और पीला रंग अफ्रीका की अश्वेत आबादी की दर्शाता है, जबकि नीला, सफेद और लाल रंग सफ़ेद आबादी को दर्शाता है और Y की आकृति विभिन्न जातीय समूहों के एकीकरण का प्रतिनिधित्व करती है। साऊथ अफ्रीका ने 27 अप्रैल 1994 को इस ध्वज को अपनाया था। यह झंडा एकता के साथ आगे बढ़ने का भी प्रतीक है।  

5. रूस Russia

रूस का झंडा मुख्यतः तीन रंगों से बना है, सफ़ेद रंग ईमानदारी और उदारता का प्रतीक है, गहरा नीला ज्ञान और वफादारी का प्रतीक है, जबकि लाल रंग साहस और प्रेम का प्रतीक है। झंडे के यह तीन रंग रूस की तीन सबसे बड़ी आबादी को भी दर्शाता है।  इस झंडे को 1993 में आधिकारिक रूप से अपनाया गया। 

6 . जर्मनी Germany  

जर्मनी के झंडे में 3 रंग हैं। इस झंडे में ऊपर से नीचे की तरफ काले, लाल और सुनहरे रंग की तीन लाइने हैं, जिसमें से लाल रंग जलती हुई लौ का प्रतीक है, काला रंग कठोर गंभीरता का प्रतीक है, जोकि स्वतंत्रता के लिए लोगों को उत्साहित करता है और सुनहरा रंग सुनहरे प्रकाश को पाने का प्रतीक है। इस ध्वज को जर्मनी में 23 मई 1949 में अपनाया गया। यह ध्वज एकजुटता और आशा का प्रतीक है। 

7 .संयुक्त अरब अमीरात UAE

संयुक्त अरब अमीरात मध्यपूर्व एशिया में स्थित देश है, संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज में 4 रंग हैं। संयुक्त अरब अमीरात के झंडे में लाल हरा सफ़ेद और काला रंग प्रयोग किया गया है, ध्वज के चार रंग अरब राष्ट्रों की एकता का प्रतीक हैं। इस झंडे को 1971 में Abdullah Al Maainah द्वारा डिजाइन किया गया था। इस झंडे को 2 दिसंबर 1971 में अपनाया गया था। 

TWN In-Focus