टर्की के निर्यात होने वाले सफल व्यवसाय

3383
13 Dec 2021
9 min read

Post Highlight

प्रत्येक देश अपने क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में उपस्थित उत्पादों को उन देशों में भेजना चाहता है जहां पर इनकी कमी हो, ताकि वह इस माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत कर सके। ऐसे ही समृद्ध देशों में शामिल एक देश है टर्की Turkey जो अपने यहां उत्पादित किये जाने वाले उत्पादों को दुनिया भर में निर्यात करके देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर आधारशिला देता है।

Podcast

Continue Reading..

आज के समय में पूरी दुनिया में प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। सभी देश इस होड़ में लगे हैं कि कैसे स्वयं को दुनिया का सबसे समृद्ध देश सिद्ध कर सकें। इसी प्रयास में निरन्तर नई तकनीकों की खोज की जाती है। नीतियों में निरन्तर बदलाव किए जाते हैं। स्वयं को अधिक आधुनिक बनाने का प्रयास किया जाता है तथा प्रत्येक देश द्वारा यह कोशिश की जाती है कि वह अपनी अर्थव्यवस्था Economy को किस प्रकार स्थिर कर सकें तथा उसे विकास की दिशा दे सकें। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था कई कारकों पर निर्भर करती है। उस देश में कृषि की क्या स्थिति है, किन-किन संसाधनों में वह धनी है, तकनीकियों की  उसके देश में क्या स्थिति है, आधुनिकता Modernity की यात्रा में वह अन्य देशों के साथ कदम मिलाकर चल रहा है या नहीं। साथ ही लोगों के लिए बनायी गई नीतियां कितनी प्रभावी होती हैं। किसी देश में वस्तुओं की उत्पादकता कैसी है अर्थात वह घरेलू उत्पादन पर अधिक निर्भर है या विदेशी उत्पादन पर यह महत्वपूर्ण है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था आयात-निर्यात  import export के स्रोत पर भी अधिक निर्भर करती है। प्रत्येक देश अपने क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में उपस्थित उत्पादों को उन देशों में भेजना चाहता है जहां पर इनकी कमी हो, ताकि वह इस माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत कर सके। ऐसे ही समृद्ध देशों में शामिल एक देश है टर्की Turkey जो अपने यहां उत्पादित किये जाने वाले स्रोतों को दुनिया भर में निर्यात करके देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर आधारशिला देता है।

टर्की एक विकसित देश developed country है, जो अपनी क्षमता पर आगे बढ़ने में भरोसा करता है। विश्व की अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष International Monetary Fund के अनुसार टर्की की अर्थव्यवस्था बाज़ार में एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था है जो प्रति वर्ष अपने दायरे को और अधिक बढ़ा रही है। टर्की की अर्थव्यवस्था का एक आधार यह भी है कि यह देश अपने यहां निर्यात होने वाले सामानों की क्षमता में वृद्धि कर रहा है, जो टर्की और अधिक लगातार  विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।

ऐसे कई क्षेत्र हैं जिसमें टर्की उत्पादकता में शीर्ष पर है। मोटर वाहनों motor vehicles, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स consumer electronics,घरेलू उपकरणों home appliances,कपड़े तथा कृषि उत्पादों clothing and agricultural products के लिए तुर्की उन चुनिंदा देशों में से एक है जो इनका अधिक उत्पादन करते हैं तथा उनका निर्यात करते हैं।

टर्की वाहन, मशीनरी तथा लोहे और इस्पात निर्मित उत्पादों steel made products का सर्वाधिक निर्यात जर्मनी Germany, युनाइटेड किंगडम United Kingdom, इटली Italy, इराक और युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका Iraq and United States of America जैसे देशों को अधिक करता है। साथ ही कपड़े तथा प्लास्टिक का भी अधिक निर्यात करता है। यह उत्पाद टर्की से नियमित निर्यात होते हैं, जो देश की स्थिर अर्थव्यवस्था में भागीदारी निभाते हैं। इनके निर्यात से टर्की की आमदनी सैकड़ों बिलियन डॉलर में होती है। 

2019 में जारी हुए एक रिपोर्ट के अनुसार निर्यात होने वाले उत्पादों से सर्वाधिक कमाई करने वाले देशों में तुर्की विश्व में 30वें स्थान पर है। हालांकि कुछ उत्पाद के क्षेत्रों में निर्यात करने के लिए तुर्की प्रतिबंधित है, परन्तु तुर्की अपनी क्षमता से उठकर देश की अर्थव्यवस्था को एक अनुरूप आकार दे रहा है। तुर्की में बनने वाले उत्पादों की वैश्विक बाज़ार global market में भारी मांग है, यदि टर्की अपने निर्यात क्षमता को निरंतर बढ़ाता रहा तो निश्चित  ही जल्द वह विश्व पटल पर शीर्ष पर आ पाएगा।

TWN In-Focus