कुछ फूल पौधे डरावने भी

2469
26 Oct 2021
9 min read

Post Highlight

दुनिया में कितने विचित्र प्रकार के पौधे हैं। कुछ को देखते ही आँखों को सुकून मिल जाता है तो कुछ बड़े ही डरावने दिखते हैं। कुछ पौधों को दवाई के रूप में उपयोग किया जाता है जिनसे कई बीमारियों का इलाज संभव हो जाता है और कुछ इतने जहरीले होते हैं कि छूने मात्र से ही मौत संभव हो सकती है। कुछ की खुशबू मात्रा से ही घर आँगन महक जाता है और कुछ के पास जाते ही मन सहम सा जाता है।

Podcast

Continue Reading..

जब पेड़-पौधों की बात आती है तो चारों ओर हरियाली की बात सोचकर ही मन खुश हो जाता है। हम सभी जानते हैं कि पेड़-पौधे हमारे लिए कितना महत्व रखते हैं, जो न हमे सिर्फ जीवन देते हैं अपितु लकड़ी, फल, फूल, सब्जियाँ यहाँ तक कि कई प्रकार की जीवनदायिनी औषधि भी प्रदान करते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी पौधे हैं जिन्हें छूने या उन के फल का सेवन करने से इंसान की मौत तक हो सकती है। 

डॉल्स आईज 

यह पौधा डॉल्स की आँखों की तरह दिखता है जो कि मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा में पाया जाता है। यह लगभग 3 फ़ीट तक बढ़ता है। इसके फल बहुत ही जहरीले होते हैं, जो कि किसी भी इंसान को मौत की नींद सुला सकते हैं लेकिन कई सारे पक्षी बिना किसी परेशानी के इसको हजम कर सकते हैं। 

स्नेप ड्रैगन 

यह एक प्रकार का फूल है जो देखने में मानव कंकाल की खोपड़ी जैसा लगता है। इसका वानस्पतिक नाम Antirrhinum Majus है। यह पौधा बारहमासी होता है। स्नेप ड्रैगन का पौधा आंशिक छाया में लगाने से और अधिक खिलता है। प्राचीन काल में ऐसा माना जाता था कि इस पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। 

पॉदोस्ट्रोमा कॉर्न डुमा 

आप लोगों ने बहुत से मशरूम देखे होंगे जिनमें से कुछ तो खाने लायक होते हैं और कुछ इतने जहरीले कि छूने से ही इंसान की मौत हो जाये। यह पौधा देखने में बहुत ही डरावना लगता है। इसके स्पर्श मात्र से ही शरीर में लालपन,काले भूरे दाग और सूजन आ जाती है। चेहरे की त्वचा का छिलना,बालों का झड़ना और पेट दर्द जैसी तकलीफें शुरू हो जाती हैं।

मंकी फेस ऑर्चिड 

इसे यह नाम इसके फूलों के कारण मिला है जो कि एक छोटे से बंदर के मुस्कराते हुए चेहरे से मिलते हैं। यह पौधा दक्षिण इक्वाडोर और पेरू के बादल वन में करीब 3 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर पाया जाता है। इस फूल का वैज्ञानिक नाम ड्रैकुला सिमिआ है। यह एक सदाबहार फूल है जो हर मौसम में खिलता है। 

बुद्धास हैंड 

यह पौधा देखने में ऐसे लगता है जैसे इसकी सारी अंगुलियाँ निकली हों। यह अजीबो-गरीब पौधा नींबू की प्रजातियों में से एक है। इस पौधे पर गोल नींबू तो नहीं उगते लेकिन इसकी खुशबू भी बिल्कुल नींबू के जैसी होती है इसलिए इस पौधे को रूम फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। यह फल हिमालय के निचले हिस्से और चीन में पाया जाता है। 

TWN In-Focus